ब्रेकिंग
Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ...
देश

कल्पना चावला के बाद भारत की एक और बेटी भरेगी ऊंची उड़ान, अंतरिक्ष के सफर पर जाएगी सिरिशा

कल्पना चावला के बाद अब एक और भारत की बेटी ऊंची उड़ान भरने जा रही  है। दरअसल अमेरिकी अंतरक्षियान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, उनके साथ भारतवंशी सिरिशा बांदला भी  उड़ान भरेगी।   सिरिशा बांदला भारतीय मूल की दूसरी ऐसी महिला है जो अंतरिक्ष के सफर पर जा रही हैं।

PunjabKesari

ब्रेनसन की कंपनी ने घोषणा की कि उसकी अगली अंतरिक्ष उड़ान 11 जुलाई को होगी और इसके संस्थापक समेत छह लोग उस उड़ान का हिस्सा होंगे। यह अंतरिक्ष यान न्यू मेक्सिको से उड़ान भरेगा जिसमें चालक दल के सभी सदस्य कंपनी के कर्मचारी होंगे। सिरिशा बांदला रिचर्ड ब्रैन्सन के पांच अंतरिक्षयात्रियों में से एक हैं। वह गैलेक्टिक कंपनी के गवर्नमेंट अफेयर्स एंड रिसर्च ऑपरेशंस की वाइस प्रेसीडेंट हैं। सिर्फ छह सालों में सिरिशा ने वर्जिन गैलेक्टिक में इतनी सीनियर पोस्ट हासिल की है। कल्‍पना चावला के बाद सिरिशा दूसरी ऐसी भारत में जन्‍मी महिला हैं जो अंतरिक्ष में कदम रखने जा रही हैं। भारत की ओर से राकेश शर्मा सबसे पहले अंतरिक्ष में गए थे। इसके बाद कल्‍पना चावला गई थीं। हालांकि दुर्भाग्‍यवश स्‍पेस शटल कोलंबिया की दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।

आंध्र प्रदेश के गुंटूर की रहने वाली सिरिशा ने पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल/एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग से ग्रैजुएट किया है। इसके बाद जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री ली। वह फिलहाल वर्जिन ऑर्बिट के वॉशिंगटन ऑपरेशंस को भी संभाल रही हैं। रिचर्ड ब्रेनसन की घोषणा से पहले  बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने कहा था कि बेजोस 20 जुलाई को अंतरिक्ष में जाएंगे और उनके साथ एयरोस्पेस जगत की एक अग्रणी महिला होंगी जिन्होंने वहां जाने के लिए 60 वर्षों तक इंतजार किया है।

Related Articles

Back to top button