ब्रेकिंग
Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा... Barnala News: पूर्व पार्षद जग्गा सिंह ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में कालोनाइजरों पर लगाया धोखे का आ... Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस...
टेक्नोलॉजी

BGMI यूजर्स के लिए अलर्ट ! 6 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम

नई दिल्ली। इंडियन गेमर्स का आखिरकार लंबे समय के बाद आज इंतजार खत्म हो गया है. जी हां, Krafton ने पब्जी इंडिया (PUBG Mobile India) के रि-लॉन्च वर्जन बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. आपको बता दें, गेम के Early Access को मिड-जून में रिलीज किया गया था।BGMI गेमर्स PUBG मोबाइल से अपने डेटा को नए गेम में ट्रांसफर करने की अनुमति देता है, लेकिन यह सुविधा अस्थायी रूप से 6 जुलाई से बंद हो जाएगी। Krafton के विकसित इस गेम को भारत में पिछले महीने Android डिवाइस पर डाउनलोड करने के लिए रोल आउट किया गया था।

दक्षिण कोरियाई डेवलपर Krafton ने ऑफिशियल बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया वेबसाइट पर एक नोटिस के माध्यम से शेयर किया कि डेटा ट्रांसफर सर्विस 6 जुलाई से अगले नोटिस तक टेम्परेरी रूप से बंद कर दी जाएगी। डेवलपर के मुताबिक, गेम में कुछ मेंटेनेंस की जरूरत है और इसलिए गेमर्स 6 जुलाई से अपने डेटा को PUBG मोबाइल से बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया में ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।

गेमर्स को यह जानकर खुशी हुई कि वे अपने गेम को बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) के साथ जारी रख सकते हैं, जहां से उन्होंने पिछले साल सितंबर में PUBG मोबाइल पर बैन होने के बाद छोड़ा था। डेटा ट्रांसफर सर्विस अभी यूजर्स के लिए एक्टिव है. यह Krafton को भारत और सिंगापुर में सर्वर पर इंडियन गेमर्स के पर्सनल डेटा को स्टोर करने की अनुमति देता है।

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को आधिकारिक तौर पर आज Android डिवाइस के लिए लॉन्च किया गया है और अभी के लिए iOS रिलीज पर कोई अपडेट नहीं है। यह एक फ्री-टू-प्ले बैटल रॉयल गेम है जिसके लिए 10 मिलियन गेमर्स पहले ही सब्सक्राइब कर चुके हैं।

इस गेम से मिलेगी कड़ी चुनौती

Battlegrounds Mobile India गेम को भारत में फौजी गेम से कड़ी चुनौती मिलेगी। FAU-G गेम की बात करें तो इस गेम को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह गेम गूगल प्ले-स्टोर पर अवेलेबल है और इसका साइज 460MB है। इस गेम को गलवान घाटी की जंग की थीम दी गई है। इसमें यूजर्स को कैंपेन मोड के साथ Team Deathmatch बीटा मोड मिलेगा। Team Deathmatch बीटा मोड एक मल्टीप्लेयर मोड है। इस मोड में यूजर्स को नए हथियार के साथ बाजार मैप मिलेगा। इसमें यूजर्स ऑनलाइन प्लेयर्स या अपने दोस्तों के साथ टीम बनाकर 5v5 बैटल में अन्य प्लेयर्स के साथ खेल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button