ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
मनोरंजन

‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी ने पूछा रामायण से जुड़ा ये सवाल, इसका जवाब तो पक्का जनते होंगे आप

नई दिल्ली। रामानंद सागर की ‘रामायण’ इस देश के लोगों के दिलों में बसी हुई है। इस घारावाहिक का हर एक दृष्य आज भी बच्चे-बच्चे के जेहन में ताजा है। तो आपके यादाश्त को आजमाने के लिए रामायण सीरियल के लक्ष्मण यानि सुनील लहरी ने एक सवाल पूछा है। सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर फैन्स से प्रश्नों के उत्तर मांगते रहते हैं। सुनील का दावा है कि इस बार के प्रश्न का उत्तर बहुत सिंपल है। आप भी ट्राई करें…

लक्ष्मण ने पूछा ने सवाल 

पिछले लॉकडाउन में फिर से टेलिकास्ट किए जाने के बाद तो मानों रामायण एक्टर्स को नया जीवन मिल गया हो। इस पौराणिक धारावाहिक में लीड रोल निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहर फिर से चर्चा में आ गए। सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले सुनील की अच्छी फैन फॉलोइंग है। वो अक्सर कोई न कोई पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं। इस बार उन्होंने रामायण से जुड़े एक सीन की फोटो शेयर कर प्रश्न पूछा है।

कहा- बहुत सिंपल है ये

फोटो के साथ सुनील ने कैप्शन में लिखा, ‘आज फिर एक और सवाल, क्या आप बता सकते हैं ये कब का दृष्य है? और इसमें लक्ष्मण ने हाथ में रस्सी और कंधे पर कुल्हाड़ी लेकर क्या डायलॉग बोला है… बहुत ही सिंपल और छोटा सा डायलॉग है’।

क्या आपको पता है इसका जवाब

इसके बाद तो मानो जवाबों की झड़ी ही लग गई। फैन्स ने अपने हिसाब से उत्तर देना शुरू किया। किसी ने लिखा कि इस सीन में लक्ष्मण ने कहा था,’कैसा स्वप्न भाभी?’। तो कोई इसे भरत मिलाप के वक्त का सीन बता रहा हैं। खैर जवाब जो भी हो सुनील खुद ही एक नए पोस्ट में इसका खुलासा करेंगे। पिछले दिनों सुनील ने अपने नए हेयरकट की फोटो शेयर की थी।

Related Articles

Back to top button