ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

Kangana Ranaut ने एंजॉय किया ‘हंगेरियन समर’, बुडापेस्ट से शेयर की शानदार तस्वीर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। साथ ही वो देश के तमाम समसामायिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। इन दिनों वो अपनी आगामी धाकड़ के आगामी शेड्यूल की शूटिंग को लेकर हंगरी के बुड़ापेस्ट गई हुई हैं। अब उन्होंने वहीं से अपने एक तस्वीर शेयर की हैं।

इस फोटो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो बुडापेस्ट की सड़को पर घूमती नजर आ रही हैं। फोटो को में कंगना प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने एक पिंक कलर का हैंड बैग कैरी किया हुआ है, जो उनके लुक को काफी शूट कर रहा है। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो और शेयर किया है, जिसमें वो अपने को-स्टार अर्जुन रामपाल के साथ नजर आ रहे हैं।

फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने अर्जुन रामपाल व अन्य को टैग करते हुए लिखा, ‘ये बुडापेस्ट का एक एक्शन स्टेशन है।’

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का निर्देशक रजनीश घई के साथ एक तस्वीर शेयर कर पासपोर्ट रिनरू होने की खुशी जाहिर की थी। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मेरा पासपोर्ट मिल गया है.. सभी को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… जल्द ही मैं आप सभी के पास आऊंगी।’

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘थलाइवी’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म अभिनेत्री से राजनेता बनी तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की बायोपिक है, जिसमें कंगना मुख्य जयललिता किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वो ‘तेजस’ में महिला पायलट का रोल प्ले कर रही हैं। साथ ही वो भारत की पूर्व पीएम इंद्रिरा गांधी पर आधारित फिल्म ‘द इमरजेंसी’ में इंदिरा गांधी का रोल निभाती हुई दिखाई देंगी।

Related Articles

Back to top button