ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
देश

शराब के लिए रुपये न मिलने पर तलवार और बेसबाल से पीटा, आरोपित गिरफ्तार

भिलाई। आजाद मार्केट रिसाली की शराब भट्ठी के पास कुछ लड़कों ने रविवार की शाम को जमकर हंगामा किया। दारू पीने के लिए रुपये न मिलने पर एक अपचारी समेत चार आरोपितों ने तलवार और बेसबाल से एक व्यक्ति पर वार कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही रिसाली चौक पर स्थित पुलिस बीट बाक्स में तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर रिसाली निवासी शिकायत कर्ता फियाजुद्दीन खान रविवार की शाम करीब बजे आजाद मार्केट रिसाली की अंग्रेजी शराब भट्ठी में शराब लेने गया था।

इसी दौरान रूआबांधा निवासी शोएब उर्फ गोलू अपने चार साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने शिकायतकर्ता से शराब पीने के लिए रुपये की मांग की। शिकायत कर्ता ने इन्कार किया तो आरोपितों ने उस पर तलवार और बेसबाल से मारपीट की।

पुलिस बीट बाक्स रिसाली चौक के पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर सभी आरोपित फरार हो गए। शिकायतकर्ता फियाजुद्दीन खान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

पतासाजी के दौरान पुलिस ने रूआबांधा बस्ती निवासी आरोपित शोएब अख्तर उर्फ गोलू, हेमलाल, संतोष यादव उर्फ बाठू, विनय जैन उर्फ सन्नाी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया। अपचारी बालक का अलग रिमांड तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।

वहीं बाकी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपितों के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, तलवारबाजी और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button