ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
मनोरंजन

नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आ रही है। हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया हैं। 98 साल की उम्र में बुधवार को ट्रेजेडी किंग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी सदमे में ला दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलिदे रहा है।

दिलीप कुमार ने आज यानी बुधवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर का इलाज अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है। हाल ही में पांच जुलाई को ही दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया गया था। वहीं उनकी पत्नी सायरा बानो की तरफ से ये भी खबर आई थी कि अब उनकी तबियत में काफी सुधार है। वहीं अब हेल्थ अपडेट की खबर आने के महज दो दिनों के बाद ही दिलीप कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए।

आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत थी। वहीं उनकी यादगार फिल्मों में ‘शहीद’, ‘मेला’, ‘बाबुल’, ‘फुटपाथ’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा-जमुना’, ‘राम और श्याम’, ‘कर्मा’ जैसी कई फिल्में रहीं हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार साल 1998 में फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे। वहीं उन्हें भारत सरकार द्वारा कई अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इन अवॉर्ड में पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म भूषण जैसे कई और अवॉर्ड शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button