ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

जांजगीर-चांपा कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने खोखरा गौठान का किया निरीक्षण

बिलासपुर-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम खोखरा की गौठान का निरीक्षण किया। खोखरा गौठान में संलग्न महिला स्व सहायता समूह द्वारा एकत्रित गोबर से 186 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार किया गया है। कलेक्टर ने आज 46 क्वींटल वर्मी कंपोस्ट खाद का आज किसानों को वितरण किया।

कलेक्टर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गौठानों को आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां वर्मी कंपोस्ट तैयार करने, कुक्कुट पालन, मछली पालन, सब्जी उत्पादन जैसे आर्थिक लाभ वाली गतिविधियों के लिए शासन की योजना के तहत प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुराजी ग्राम योजना के तहत गौठानों को नरवा, गरवा, घुरवा और बारी के संवर्धन के लिए संचालित किया जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की यह महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के माध्यम से गांव में ही गौठानों को व्यवसायिक गतिविधियों का केन्द्र बनाया जा रहा है। उन्होंने चूजा पालन करने वाले स्व -सहायता समूह और वर्मी कंपोस्ट तैयार करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों और विभागीय अधिकारियों के साथ गौठान का भ्रमण किया और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, उप संचालक कृषि एमआर तिग्गा, उद्यान, वेटरनरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी भी उपस्थित थे। बताया गया कि इस दौरान महिला स्व- सहायता समूह की सदस्यों को प्रोत्साहित भी किया गया। गौरतलब है कि बिलासपुर जिले के गौठानों में भी इन दिनों अधिकारियों का औचक निरीक्षण जारी है।

Related Articles

Back to top button