ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
देश

पुरानी रंजिश के चलते किराना दुकान संचालक पर ईंट से किया हमला, जुर्म दर्ज

बिलासपुर।  कोतवाली क्षेत्र के खपरगंज में पुरानी रंजिश के चलते किराना व्यापारी पर ईंट से हमला कर दिया गया। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार तेलीपारा स्थित दरबार लाज के पास रहने वाले रोहित पांडेय पिता संजय पांडेय आठवीं तक पढ़े हैं और किराना दुकान चलाते हैं। मंगलवार की रात वे सदरबाजार स्थित कृष्णा डेयरी गए थे। लौटते समय खपरगंज के पास पहुंचे थे। घटना रात करीब 7.15 बजे की है। रास्ते में उन्हें सोनू खान उर्फ सोल्डर कसाई ने रोक लिया।

इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते उसने गाली गलौज शुरू कर दिया। इस पर रोहित पांडेय ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया। देखते ही देखते आरोपित युवक ने हाथ में ईंट उठा लिया है और रोहित पांडेय को जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इस हमले में रोहित घायल हो गए। इस दौरान उनके दोस्त निकेश कौशिक भी था। उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया। बाद में आहत ने इस घटना की सूचना कोतवाली थाने में दी। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

दूध लेकर लौटते समय रास्ता रोक की मारपीट

आहत किराना व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वे रात में दूध लेने दुकान गए थे। दूध लेकर लौटते समय रास्ते में आरोपित ने रोक लिया। फिर पुराने विवाद के चलते गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उनकी रिपोर्ट के बाद पुलिस ने साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया है। इसके चलते पुलिसिया कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहा है।

Related Articles

Back to top button