ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
मनोरंजन

ईशा देओल जल्द करने वाली हैं डिजिटल डेब्यू, अजय देवगन की ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ में आएंगी नजर

नई दिल्ली। हेमा मालिनी और दिग्गज कालकार धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल जल्द ही डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया जरिए खुद इस खबर पर अपनी मुहर लगाई है। ईशा के पोस्ट के अनुसार वह अजय देवगन की अपकमिंग वेब सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस’ में नजर आएंगी।

ईशा ने इस खबर की पुष्टि करते हुए ट्वीट में लिखा,’ रुद्र मेरी पहली वेब सीरीज है और वो भी इतने शानदार अभिनेता अजय देवगन के साथ, जो कि फिल्मों में मेरे को-स्टार रह चुके हैं।’

काफी दिनों से चर्चा में है ‘रुद्र’

बता दें कि जब से अजय देवगन अपनी इस वेब सीरीज का एलान किया है तब से यह काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। हर कुछ वक्त में सीरीज से जुड़ी कोई न कोई अपडेट सामने आ रहे हैं। अब यह सीरीज ईशा की वजह से खबरों में हैं। क्योंकि बॉलीवुड छोड़कर फैमिली लाइफ में सेट हो चुकीं ईशा इस सीरीज से एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में कमबैक करने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो सीरीज में ईशा अजय की गर्लफ्रेंड का रोल करेंगी।

अपनी वापसी को लेकर एक्साइटेड हैं ईशा

एक्टिंग की दूनिया में फिर से वापसी को लेकर ईशा बेहद खुश हैं। एक चैनल से बात करते हुए ईशा ने कहा, ‘मैं इस सीरीज से जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं किसी ऐसे ही प्रोजेक्ट से जुड़ना चाहती थी, जिससे मुझे बतौर एक्टर कुछ नया एक्सप्लोर करने का मौका मिले। लंबे समय बाद अजय देवगन के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं।’

‘लूथर’ का हिंदी रीमेक ‘रुद्र’ है

अजय देवगन की अपकमिंग सीरीज ‘रुद्र: द एज ऑफ़ डार्कनेस’ ब्रिटिश साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज ‘लूथर’ (Luther) का हिंदी रीमेक है । रिपोर्ट की मानें तो हिंदी रीमेक ‘रुद्र’ की कहानी को मेट्रो शहर और हिन्दुस्तानी परिवेश के हिसाब से बनाया गया है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button