ब्रेकिंग
इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता! देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी! WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत? उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या... फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश... दिल्ली: सुन्न शरीर, मुंह-आंखें बंद… घर ही बन गया 4 एसी मैकेनिकों का ‘काल’; फ्लैट में ऐसा क्या रखा था...
देश

पार्टी मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर

नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में रखा गया है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शीला को श्रद्धांजलि दी

इस दौरान सोनिया गांधी ने शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख जताया। सोनिया ने शीला को अपनी बड़ी बहन और दोस्त बताते हुए कहा कि उनकी कमी पार्टी में हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित का इस दुनिया से चले जाना कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा हमें याद आती रहेंगी।

जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद करीब 2.30 बजे निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली पुलिस के मुताबिक गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी निगम बोध घाट 2.30 बजे पहुंचेंगे।

शीला दीक्षित के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में नेता और उनके समर्थक जुट रहे हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया है। वहीं दिल्ली सरकार ने दो दिन राजकीय शोक की घोषणा की है।

कई नेताओं ने दी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि
शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि देने के लिए कई नेता पहुंचे। पूर्व उपप्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी रविवार को शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

 

उधर, पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उन्होंने शीला दीक्षित के परिजनों से भी मुलाकात की।

भाजपा ने स्थगित किए सभी कार्यक्रम 
शीला दीक्षित के निधन का समाचार आते ही दिल्ली भाजपा ने रविवार को होने वाले अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी है। भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि शीला दीक्षित के निधन से हमें काफी दुख हुआ है। हमारे उनसे वैचारिक मतभेद भले रहे हों लेकिन दिल्ली के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

शनिवार को इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनते ही शनिवार को निजामुद्दीन स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शीला दीक्षित के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए सिर झुकाकर नमन किया। केजरीवाल ने कहा कि जब भी शीला दीक्षित से मुलाकात होती थी वह काफी स्नेह से बातचीत करती थीं। दिल्ली की जनता उनके योगदान को हमेशा याद रखेगी। दिल्ली सरकार ने दो दिन राजकीय शोक की घोषणा की है।

दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव अंशु प्रकाश, शीला दीक्षित के समय प्रधान सचिव रहे आइएएस एसएस यादव, केशव चंद्रा, एनडीएमसी की सचिव रश्मी सिंह, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में सलाहकार पद पर कार्यरत सतपाल समेत कई अधिकारियों ने शीला दीक्षित के अंतिम दर्शन किए।

इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता अहमद पटेल, मणिशंकर अय्यर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री अशोक वालिया, डॉ. किरण वालिया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री, जगदीश टाइटलर, निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे फरहाद सूरी, पूर्व विधायक नरेंद्र नाथ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button