ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
देश

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर, बिहार के मंत्री शाहनवाज हुसैन भी देखने पहुंचे

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है। वह आईसीयू के स्टाफ और अपने परिवारजन से सांकेतिक भाषा में बातचीत भी कर रहे हैं। शुक्रवार को बिहार के मंत्री और भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी उन्हें देखने PGI पहुंचे। इसके बाद शाहनवाज की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याण सिंह के पोते को शुक्रवार को फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत का अपडेट भी लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना दी। उन्हें एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में रखा गया है। क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी यूरोलॉजी और एंडोक्राइन सर्जरी समेत 5 बड़े विभागों के विभागाध्यक्ष समेत डॉक्टरों की एक बड़ी टीम उनका ख्याल रख रही है। एसजीपीजीआई के निदेशक डॉक्टर आरके धीमन स्वयं उनकी सेहत का पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।

डॉक्टर आरके धीमन ने बताया कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है और लगातार भर्ती होने के बाद से ही वह बेहतर हो रहे हैं। वह आईसीयू के स्टाफ और परिवारजनों से सांकेतिक भाषा में बातचीत भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया की पूर्व मुख्यमंत्री की तबीयत में भर्ती होने के बाद से काफी सुधार हुआ है। उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को कल्याण सिंह को लोहिया संस्थान से एसजीपीजीआई शिफ्ट कराया गया था। वह लोहिया संस्थान में करीब 1 हफ्ते तक भर्ती रहे। उस दौरान उन्हें माइनर ब्रेन स्ट्रोक और हृदयाघात का भी सामना करना पड़ा। इसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ गई थी।

लोहिया संस्थान में सीएम योगी समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अन्य कई बड़े नेता उन्हें देखने पहुंचे थे। इसके बाद ही उन्हें एसजीपीजीआई के आईसीयू में शिफ्ट कराने का फैसला लिया गया। तब से यहीं पर उनका इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई बार उनके बारे में अप्रिय अफवाहें भी फैली जिसका एसजीपीजीआई और उनके परिवार के लोगों ने भी खंडन किया है।

Related Articles

Back to top button