ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
खेल

राहुल द्रविड़ को क्यों टीम इंडिया का फुल टाइम कोच नहीं बनाया जाना चाहिए, वसीम जाफर ने बताई वजह

नई दिल्ली। राहुल द्रविड़ इस समय बतौर कोच टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर गए हुए हैं जहां शिखर धवन की कप्तानी में भारत को तीन-तीन मैचों की वनडे व टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। ये पहला मौका है जब द्रविड़ को टीम इंडिया को कोच बनाया गया है। द्रविड़ को जब से श्रीलंका दौरे के लिए कोच बनाया गया है उसके बाद से ये बात सामने आने लगी कि, क्या वो रवि शास्त्री के बाद भारतीय टीम के कोच बनाए जा सकते हैं। इस मामले में टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी राय बताई है।

वसीम जाफर ने कारण बताते हुए कहा कि, द्रविड़ को टीम इंडिया का फुल टाइम कोच नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अपने ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, हम बात करेंगे भारत-श्रीलंका सीरीज की, जो बहुत जल्द शुरू हो रही है। एक अंतर्राष्ट्रीय टीम की दो टीमों को एक साथ क्रिकेट खेलते हुए देखना बहुत दुर्लभ है, जो ये दर्शाता है कि भारत की बेंच स्ट्रेंथ कितनी मजबूत है। इसका श्रेय बीसीसीआइ को जाता है जिस तरह से उन्होंने बुनियादी ढांचा विकसित किया है और इसकी वजह से हमें कई ऐसे खिलाड़ी मिले हैं जो शानदार हैं। मुझे लगता है कि इससे भी अधिक श्रेय राहुल द्रविड़ को जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह से द्रविड़ एनसीए में मुख्य कोच के रूप में काम कर रहे हैं और अंडर-19 खिलाड़ियों, भारत ए के खिलाड़ियों, फ्रिंज खिलाड़ियों और यहां तक कि एनसीए में जाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। युवा खिलाड़ियों को द्रविड़ जिस तरह से इंटरनेशनल स्टार बना रहे हैं ये उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि हमें उन्हें भारतीय टीम का कोच बनने के लिए जोर नहीं लगाना चाहिए। राहुल द्रविड़ की सलाह और मार्गदर्शन की जरूरत अंडर19 और इंडिया ए के खिलाड़ियों को ज्यादा है। उनका मार्गदर्शन उन्हें अगले स्तर तक पहुंचने के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए हमारी बेंच स्ट्रेंथ और भी आगे बढ़ाने के लिए उन्हें एनसीए में लंबे समय तक रहने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button