ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

कल से गुजरात दौरे पर अमित शाह, परिवार समेत जगन्नाथ की ‘मंगल आरती’ में लेंगे हिस्सा

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। इस दौरान, 12 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत से पहले वह ‘मंगल आरती’ में भी हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह के शनिवार रात अहमदाबाद पहुंचने की संभावना है। इसके अगले दिन 11 जुलाई को वह शहर के बोपाल इलाके जाएंगे और वहां एक पुस्तकालय तथा नगर निकाय केन्द्र का उद्घाटन करेंगे।

बोपाल शाह के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर में आता है। उसी जगह से, वह अहमदाबाद शहर में और उसके आसपास जल वितरण परियोजना, एक सामुदायिक हॉल और नगर निकाय अधिकारियों द्वारा निर्मित एक वार्ड कार्यालय सहित अन्य परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। शाह के निकटवर्ती साणंद जाने की भी संभावना है। यह स्थान भी उनके निर्वाचन क्षेत्र में आता है। यहां वह साणंद एपीएमसी, आंगनवाड़ी, सड़कों और ‘स्मार्ट’ कक्षाओं जैसी विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे या उनकी आधारशिला रखेंगे

गृह राज्य मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने पत्रकारों को बताया कि गृह मंत्री 12 जुलाई को अहमदाबाद के भगवान जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथ यात्रा शुरू होने से पहले ‘मंगल आरती’ में हिस्सा लेंगे। वार्षिक रथ यात्रा जमालपुर स्थित इस मंदिर से ही निकलती है। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद वह 72 हेक्टेयर में फैली एक झील के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ करने के लिए गांधीनगर जिले के नारदीपुर गांव का दौरा करेंगे। इसी जगह से वह निर्वाचन क्षेत्र में 26 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे। दोपहर में वह राज्य की राजधानी में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) परिसर में नशीले पदार्थ एवं मनोदैहिक पदार्थों का पता लगाने वाले एक केन्द्र का उद्घाटन करेंगे।
एनएफएसयू के एक अधिकारी ने कहा  कि अब, पूरे भारत में जब्त किए जाने वाले अवैध मादक पदार्थों के सटीक विश्लेषण और ऐसे प्रतिबंधित पदार्थों की उत्पत्ति किस देश में हुई, यह पता लगाने के लिए उन्हें यहीं भेजा जाएगा। अन्य एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनुसार, शाह एनएफएसयू में गृह मंत्रालय के अधिकारियों और राज्य के अन्य गणमान्य लोगों के साथ एक ऑनलाइन बैठक करेंगे। इसके बाद वह इसी स्थल से महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर एक और कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

Related Articles

Back to top button