ब्रेकिंग
झारखंड के पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, मानव संपदा पोर्टल फिर खुला— जमा कर सकेंगे स... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला— सामान्य मानसिक परेशानी या अवसाद तलाक का आधार नहीं, पति की अपील खारिज देवघर निशा भगत सुसाइड केस पर गरमाई राजनीति, मंत्री हफीजुल हसन अंसारी बोले— सीएम हेमंत सोरेन मामले को... पलामू में पुराने नोट और सिक्कों के नाम पर बड़ा साइबर फर्जीवाड़ा, आरबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठग रहा... झारखंड में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बुलाई दलों की बैठक, 18 नवंबर को ... हजारीबाग में पत्रकारों का एक दिवसीय धरना, नगर निगम अधिकारियों के अभद्र व्यवहार के खिलाफ फूटा गुस्सा झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा देना हुआ महंगा, जैक ने बढ़ाया 120 रुपये परीक्षा शुल्क रांची में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, नगर निगम ने शहर के 74 घाटों और कृत्रिम तालाबों को किया तैयार झारखंड एसएलबीसी की बैठक में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना पर जोर, बैंकों को 30 दिन में सूचीबद्ध होने का... जमशेदपुर में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान— आजादी के बाद 50 वर्षों तक हुई जनजातीय समाज की उपे...
देश

कर्नाटक: परप्पना अग्रहरा जेल और बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में छापामारी, 76 लोग हिरासत में लिए गए

बेंगलुरु। कर्नाटक में परप्पना अग्रहरा जेल और बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में छापामारी की खबर है। सिटी क्राइम ब्रांच की रेड में जेल से जहां मोबाइल फोन और गांजा समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं। वहीं बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में 105 घरों पर छापेमारी के दौरान 76 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने बताया कि परप्पना अग्रहरा जेल में बेंगलुरु सीसीबी ने छापा मारा। डॉग स्क्वायड के साथ सुबह पांच बजे से छापेमारी की गई। इस दौरान मोबाइल फोन, गांजा, चाकू, सिगरेट, मेमोरी कार्ड, सिम कार्ड जब्त किए गए।

डीसीपी वेस्ट ने कहा कि बेंगलुरु पुलिस ने बेंगलुरु वेस्ट डिवीजन में उपद्रवियों के घरों पर व्यापक छापेमारी की। कामाक्षीपाल्या और ब्यादरहल्ली इलाके में आज सुबह पांच बजे से छापेमारी की गई। इस दौरान 105 घरों पर छापेमारी की गई और 76 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Related Articles

Back to top button