ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

घर में घुस कर हुई हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की हत्या, अब सुरक्षा के लिए तैनात होंगे अमेरिकी सैनिक!

पोर्ट-ओ-प्रिंस (हैती)। हैती की अंतरिम सरकार ने अमेरिका से कहा है कि वह प्रमुख बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए देश में अपने सैनिकों को तैनात करे। राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या के बाद देश को स्थिर करने और चुनाव के लिए रास्ता तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने एक साक्षात्कार में एसोसिएटेड प्रेस को बताया, ‘हमें निश्चित रूप से सहायता की आवश्यकता है और हमने अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से मदद मांगी है। हमें विश्वास है कि हमारे सहयोगी स्थिति को सुलझाने में राष्ट्रीय पुलिस की सहायता कर सकते हैं।’ जोसेफ ने आगे कहा कि वह उन विरोधियों के बर्ताव से निराश हैं जिन्होंने राजनीतिक सत्ता पाने के लिए मोसे की हत्या का फायदा उठाने की कोशिश की है।

जोसेफ लैम्बर्ट का नाम लिए बिना, जोसेफ ने संक्षिप्त फोन साक्षात्कार में कहा, ‘मुझे सत्ता संघर्ष में कोई दिलचस्पी नहीं है। हैती में राष्ट्रपति बनने का केवल एक ही तरीका है। और वह है चुनाव। एक साथ काम करें ताकि देश में एक निर्वाचित राष्ट्रपति हो सके।

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मौसे की मंगलवार रात उनके निजी आवास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमले में उनकी पत्नी मार्टिनी मौसे गंभीर रूप से घायल हुई। इस मामले में पिलहाल अब तक 17 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए इन लोगों में से दो के पास अमेरिका और हैती की दोहरी नागरिकता है।

बता दें कि 53 वर्षीय मौसे वर्ष 2017 में राष्ट्रपति बने थे और पिछले दो साल से राजनीतिक अस्थिरता के बीच सरकार चला रहे थे। एक करोड़ दस लाख से ज्यादा की आबादी वाले इस कैरेबियाई देश में लंबे समय तक अशांति रही है। हिंसा के चलते यहां गरीबी और भुखमरी की समस्या है।

Related Articles

Back to top button