ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

कभी सड़क की दुर्दशा पर कांग्रेसी करते थे आंदोलन अब बैठे हैं आंखें मूंदे

खरसिया| समय-समय की बात है कि एक समय खरसिया की सड़कों पर कांग्रेस के नेताओं ने धान के पौधे रोपकर सड़क की दुर्दशा के लिए विरोध जताया था। परंतु अब इन सड़कों की बदहाली पर उनका ध्यान नहीं है जबकि यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। नगर की सड़कों पर इतने गड्ढे नजर आने लगे हैं कि रायगढ़ चौक से फागूराम तक सड़क को खोजना पड़ता है। स्थिति ऐसी है कि पैदल चलते वाले भी गिरकर घायल होने लगे हैं । भारी वाहनों के करण सड़क के गड्डे में भरे कीचड़ पानी आसपास से गुजरने वालों पर पड़ते हैं और लोगों के कपड़े गंदे करते हैं। ट्रकों की यह स्थिति है कभी टेढ़ी कभी सीधी कभी ब्रेक लगाते हैं। कभी पीछे मुड़कर देखते हैं कि कोई गुलला तो नहीं टूट गया । स्थिति इतनी विषम हो गई है कि डबरा से खरसिया आने के लिए अब लोग हाय तोबा करने लग गए हैं।

कभी एक दो ट्रक गिट्टी मुरूम डालकर वाहवाही लूटने वाले लोग भी नदातद हो गए हैं। हाल यह हैं कि रायपुर जाना रहता है तो रोड की दुर्दशा देखते हुए लोग अब चांपा होकर जाना उचित समझते हैं जबकि यह डीजल और पेट्रोल की खपत के लिहाज से कापᆬी महंगा पड़ने के साथ समय भी ज्यादा लेता है। लोग मरीज लाने में डर रहे हैं कि कही मरीज की मौत में ही न हो जाए।

सरकार कब इस ओर ध्यान देगी कब लोगों को राहत मिलेगी यह तो सरकार के नमूने ही जानेंगे कुछ दिन पूर्व हमाल पारा रोड की स्थित खराब थी परंतु अध्यक्ष महोदय नगर पालिका के सदस्यों को बार-बार उस सड़क पर जाने के लिए आना जाना पड़ा तो गंभीरता को देखते हुए पुनः विकास करने का ढोंग दिखाकर मरम्मत चालू कर दिया गया है पता नहीं यह रोड कितने दिन तक लोगों को राहत दिलाएगी

Related Articles

Back to top button