ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

बच्चों के लिए 40 बिस्तरों का अस्पताल आज से शुरू

रायपुर। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शासकीय आयुर्वेद अस्पताल परिसर में बच्चों के लिए 100 बिस्तरों की विशेष यूनिट तैयार की गई। कोरोना संक्रमण की दर कम होने के कारण भी संक्रमण के मामले कम आ रहे है। वहीं अभी बच्चों में संक्रमण के मामले भी ज्यादा नहीं आ रहे हैं। इसलिए बच्चों को होने वाली अन्य बीमारियों के इलाज के लिए इस विशेष यूनिट को सोमवार से शुरू कर दिया गया है।

जिला अस्पताल में शिशुरोग विशेषज्ञ और यूनिट के प्रभारी डाक्टर निलय मोझरकर ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना संक्रमित बच्चों क्रिटिकल केयर वार्ड बनाया गया है। अभी स्थिति सामान्य है। ऐसे में अन्य बीमारी के पीड़ित बच्चों के लिए इसे शुरू किया गया है। यहां 14 वर्ष तक के बच्चों के इलाज के लिए ओपीडी, क्रिटिकल केयर की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला अस्पताल पंडरी के साथ ही इस सेंटर में भी बच्चों का इलाज कराया जा सकता है। वर्तमान में अभी 40 बिस्तरों की सुविधा शुरू है। इसमें 20 बिस्तर आइसीयू और 20 सामान्य बिस्तर हैं। तीसरी लहर के बीच यदि बच्चों में संक्रमण की संख्या बढ़ती है। तो वापस बच्चों के लिए कोविड डेडिकेटेड सेंटर में बदल दिया जाएगा।

जिला अस्पताल रायपुर के सिविल सर्जन डाक्टर पीके गुप्ता ने बताया कि आयुर्वेद कालेज में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के लिए कोविड केयर यूनिट को वर्तमान में अन्य बीमारी से प्रभावित बच्चों के इलाज के लिए शुरू किया गया है। यहां छह डाक्टर समेत चिकित्सा कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। यह सेवाएं जिला अस्पताल के अंतर्गत संचालित होंगी।

Related Articles

Back to top button