ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
देश

ऑस्ट्रेलिया के सांसद ने CM योगी आदित्यनाथ को उधार में मांगा, दवा की कमी दूर करने में मिलेगी मदद

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को बड़े संकट से उबारने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशंसक भारत ही नहीं, विदेश के सांसद भी हैं। ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रेग कैली ने तो उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को कुछ दिन के लिए उधार मांगा है, जिससे कि उनके देश में कोरोना वायरस संक्रमण काल में दवा की कमी दूर हो सके। वहां पर आइवरमेक्टिन की बेहद कमी हो गई है। क्रेग कैली ने एक ट्वीट किया है, जिसके जवाब में सीएम ऑफिस ने भी ट्वीट कर उनकी मेजबानी की पेशकश की है।

ऑस्ट्रेलिया के सांसद क्रेग कैली ने कोरोना वायरस संक्रमण काल में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व काम करने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमकर सराहा है। इसमें भी उनके दवाओं को लेकर प्रबंधन की विशेष प्रशंसा की है। इतना ही नहीं, उन्होंने तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुछ दिनों के लिए उधार भी मांगा है। कैली का मानना है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमको कुछ दिन के लिए उधार में मिल जाएं तो हमारे देश में आइवरमेक्टिन की कमी का उचित प्रबंधन हो जाएगा। शीघ्र ही इसकी कमी से हमको बेहद निराशाजनक दौर से उबरने का मौका मिलेगा।

इसके जवाब में सीएम ऑफिस से भी ट्वीट किया गया है कि हम आपकी बेहतर मेजबानी के साथ ही हम आपके साथ कोविड प्रबंधन के उन अनुभवों को बांटने को आतुर हैं, जो कि कोरोना संक्रमण काल में हमें पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में मिला। इसी कारण हम लोग वैश्विक महामारी में दवा की कमी को दूर कर सके। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमें कोरोन महामारी से लड़ने में मदद मिली। आइए, हम सभी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ इस वैश्विक लड़ाई में सहयोग करें

आस्ट्रेलिया के सांसद क्रेग कैली ने कहा कि बीते 30 दिनों में भारत की आबादी का 17 प्रतिशत हिस्सा अपने पास रखने वाले उत्तर प्रदेश में सिर्फ 2.5 प्रतिशत मौत तथा एक प्रतिशत नए संक्रमण के मामले आए हैं। वहीं, देश की नौ प्रतिशत आबादी वाले महाराष्ट्र में 18 प्रतिशत नए मामले तथा 50 प्रतिशत मौत के मामले सामने आ रहे हैं। भारत में महाराष्ट्र भले ही दवा निर्माण में चैम्पियन है, लेकिन उत्तर प्रदेश तो आइवरमेक्टिन के उपयोग में माहिर है।

Related Articles

Back to top button