ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

कैबिनेट कमिटियों में अहम फेरबदल- राजनीतिक मामलों के पैनल में शामिल हुए स्मृति, भूपेंद्र, सोनोवाल और मांडविया समेत ये मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट में बदलाव के बाद अब सरकार ने सशक्त कैबिनेट कमिटियों का भी पुनर्गठन किया है। इस बदलाव की जानकारी कैबिनेट सचिवालाय की ओर से सोमवार रात को जारी किए गए नोटिफिकेशन में दी गई है। नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किए जाने के बाद इन्हें कैबिनेट कमिटी में भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत नए केंद्रीय मंत्रियों को अलग अलग कैबिनेट कमिटियों में रखा गया है।

राजनीतिक मामलों के कैबिनेट कमिटी (CCPA) में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पर्यावरण और श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पोर्ट सर्बानंद सोनोवाल, ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को शामिल किया गया है। इसकी कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केे पास है।

इसके अलावा संसदीय मामलों की कैबिनेट कमिटी में भी बदलाव किए गए हैं और अर्जुन मुंडा, किरण रिजिजू, अनुराग ठाकुर के साथ वीरेंद्र कुमार को शामिल किया गया है। इस कमिटी की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। उल्लेखनीय है कि रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर को कैबिनेट से बाहर कर दिए गए और यह नया बदलाव किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की ही अगुवाई वाले रोजगार व कुशलता विकास पर कैबिनेट कमिटी में शामिल किए गए केंद्रीय मंत्रियों में अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw), भूपेंद्र यादव (Bhupender Yadav), रामचंद्र प्रसाद सिंह (Ramchandra Prasad Singh) और जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) हैं। वहीं देश के सबसे महत्वपूर्ण व अग्रिम निर्णायक मंडल जो सुरक्षा मामलों को देखती है उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट कमिटी के सदस्यों में प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल हैं। 

Related Articles

Back to top button