ब्रेकिंग
Dewas Water Crisis: देवास में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से जलसंकट; समय पर नहीं भर रहीं पानी की ट... Rajouri Encounter: राजौरी में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का चौथा दिन; ड्रोन और हेलीकॉप्टर से हो रही घे... Bakrid Holiday Change: बकरीद की तारीख बदलने से बदला परीक्षाओं का शेड्यूल; CUET UG और गुजरात यूनिवर्स... Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड की 2 सीटों पर 18 जून को मतदान; बीजेपी की एंट्री से बढ़ा सियासी... Gurmeet Ram Rahim Parole: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल; जानें अब तक कितनी... Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों का फ्रॉड; मुरादाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की ... Surat Fake Note Fraud: सूरत बकरा मंडी में नकली नोटों का खेल; ठगों ने थमाए 50 हजार के नकली नोट, 4 गिर... Harmanpreet Kaur Padma Shri: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री सम्मान; इंग्लैंड में टीम ... Ranveer Singh Public Appearance: फिल्म छोड़ने के बाद बदले-बदले नजर आए रणवीर सिंह; मुंबई एयरपोर्ट पर ... WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर आने वाला है 'Spoiler Messages' फीचर; अब ओटीपी और प्राइवेट मैसेज ह...
देश

पांच साल तक जारी रहेगा आयुष मिशन, शिपिंग इंडस्ट्रीज के लिए भी हुए अहम फैसले; अनुराग ठाकुर ने की कैबिनेट ब्रीफिंग

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की आज हुई बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन, भारत के शिपिंग इंडस्ट्रीज को मजबूती देने और जहाजों के रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहन  समेत  कैबिनेट ने कई फैसले लिए हैं। इसके अलावा कैबिनेट ने कपड़ों के एक्‍सपोर्ट पर राज्‍य और केंद्रीय टैक्‍स और लेवी के रियायत को 31 मार्च, 2024 तक जारी रखने का फैसला किया है। साथ ही NEIFM (North Eastern Institute of Folk Medicine) का नाम बदलने की मंजूरी दे दी है जिसके बाद इसका नाम (as North Eastern Institute of Ayurveda & Folk Medicine Research) होगा।

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी  अहम निर्णय लिया और इनके डियरनेस अलाउएंस को 17 फीसद से बढ़ाकर 28 फीसद कर दिया है इससे पेंशनभोगियों को भी लाभ होगा।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन को वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुल 4607 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राष्ट्रीय आयुष मिशन 2025-26 तक जारी रहेगा। नागरिकों को इससे कई लाभ मिलेंगे। इसके तहत आयुष कॉलेजों के अलावा आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे और पहले से मौजूद अस्पतालों को अपग्रेड किया जाएगा।

ग्रामीण भारत, देश के किसान, पशुपालन व डेयरी से जुड़ी योजना को लेकर आज की कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी।  उन्होंने बताया कि अब पशुओं के लिए भी एंबुलेंस सेवा शुरू की जा रही है।

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने ही वाली है और इससे पहले आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज संपन्न हुई। इससे पहले 7 जुलाई को कैबिनेट फेरबदल के बाद वर्चुअली प्रधानमंत्री ने परिषद के मंत्रियों के साथ  बैठक की थी।

Related Articles

Back to top button