ब्रेकिंग
जबलपुर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पंचायत बाबू सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर छापा, मिली साढ़े 5 गुना अधिक... शहडोल में लापता तोते 'गोपी' की अनोखी तलाश, पूर्व सैनिक परिवार ने रखा ₹21,000 का नकद इनाम छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता...
देश

सरकारी कर्मचारियों को मिला तोहफा, बढ़ गया महंगाई भत्‍ता, जानिए अब कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

नई दिल्ली 7th Pay Commission, DA Hike News: लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इन्हें आज DA में बढ़ोत्तरी का तोहफा मिल गया है। सरकारी कर्मचारियों को इस दिन का लंबे समय से इंतजार है। बुधवार को यानि आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई थी। इस बैठक में ही यह फैसला लिया गया। अब सरकारी कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance, DA) पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है। साथ ही सरकार पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness relief) पर लगी रोक को हटाने के लिए भी तैयार हो गई है।

ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीए (DA) और डीआर (DR) की बहाली का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि डीए की दर 17 फीसद थी, जिसमें 11 फीसद की वृद्धि हुई है। जिससे अब यह 28 फीसद हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यह एक जुलाई 2021 से लागू किया जाएगा। इस कदम से सरकार पर 34,400 करोड़ रुपये का बोझ पड़ने का अनुमान है।

ठाकुर ने बताया कि कोविड की परिस्थितियों के कारण डीए में बढ़ोत्तरी पर रोक लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि 48 लाख 34 हजार केंद्रीय

कर्मचारियों को और 65 लाख 26 हजार पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार के इस कदम से अगस्त महीने से केद्रीय कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी प्राप्त होगी। आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 17 फीसद डीए मिल रहा है। जनवरी 2019 में यह बढ़कर 21 फीसद हो गया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण बढ़ोतरी को जून 2021 तक फ्रीज कर दिया गया।

आइए अब जानते हैं कि एक 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले Lower level के केंद्रीय कर्मचारी को डीए में बढ़ोत्तरी से कितना फायदा होगा।

यह है गणित

Level 1 Basic pay = 18000 रुपए

28% DA = 5040 रुपए महीना

Yearly DA = 60,480 रुपए

इस गणना के अनुसार, अब 18,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारी को महंगाई भत्ते के रूप में महीने के 5040 रुपये और साल के 60,480 रुपये मिलेंगे। अभी 17 फीसद डीए के हिसाब से कर्मचारी को 3060 रुपये महीने महंगाई भत्ते मिलता है, जो साल भर का 36,720 रुपये है। इस हिसाब से DA Hike के कारण इस कर्मचारी को महीने के 1980 रुपये और साल के हिसाब से 23,760 रुपये ज्‍यादा प्राप्त होंगे।

Related Articles

Back to top button