ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
देश

दिल्ली में अमित शाह से मिले कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, इस्तीफे की अटकलों को किया खारिज

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। येदियुरप्पा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास से मुलाकात के बाद निकलते हुए कि उन्होंने मुझे कर्नाटक में सत्ता में वापस आने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए कहा और हमें लोकसभा चुनाव में और अधिक सीटें जीतनी चाहिए।

येदियुरप्पा ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में 100% जीतेंगे और कर्नाटक में हमारा भविष्य उज्जवल है। उन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं पीछे नहीं हटूंगा और पूरी जिम्मेदारी लूंगा।

इससे पहले कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज अपनी इस्तीफे की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वो अभी इस्तीफा नहीं देने जा रहे है। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस्तीफा दे दिया है? तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि कल मैं पीएम से मिला, हमने राज्य के विकास पर चर्चा की और मैं अगस्त में फिर से आऊंगा…ऐसी खबरों का कोई मूल्य नहीं है।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है, वो अगस्त में फिर दिल्ली आएंगे। इस्तीफे की खबर बिलकुल गलत है। उन्होंने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इनमें सच्चाई नहीं है।

बता दें कि बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों को लेकर कई खबरें आ रही थीं। इसी को लेकर येदियुरप्पा ने अपना जवाब दिय़ा है।

आज जेपी नड्डा से भी मिले

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। इसके बाद येदियुरप्पा ने कहा कि किसी ने मुझसे मेरा इस्तीफा नहीं मांगा। ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी। राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

येदियुरप्पा आज बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। इस बैठक के बाद उन्होंने कहा कि हमने आज कर्नाटक में पार्टी के विकास पर विस्तार से चर्चा की। मेरे बारे में उनकी बहुत अच्छी राय है। मैं राज्य में फिर से सत्ता में आने के लिए पार्टी के लिए काम करूंगा।

पीएम मोदी से कल की थी मुलाकात

शुक्रवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग 20 मिनट की मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मेकेदातु बांध परियोजना सहित राज्य के विकास से जुड़ी लंबित परियोजनाओं के जल्द क्रियान्वयन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से राज्य के कुछ विकास कार्यो को जल्द क्रियान्वित करने का आग्रह किया। वह इस पर सहमत हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button