ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

मुंबई में भारी बारिश, चेंबूर और विक्रोली इलाके में दीवार गिरने से 21 की मौत, कई लोकल ट्रेनें रोकी गईं

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गया है। महाराष्ट्र के चेंबूर और विक्रोली इलाके में भूस्खलन के कारण दीवार गिरने से 21 लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा राहत व बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूं।

jagran

पश्चिम रेलवे ने कहा है कि मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ‘बहुत भारी वर्षा’ के कारण रेलवे पटरियों पर जलभराव के कारण 17 ट्रेनों को मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्थगित या मोड़ दिया गया है। जलभराव वाले इलाकों में सभी पंप काम कर रहे हैं।

मालूम हो कि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जगह- जगह जल भराव हो गए हैं। मुंबई में करीब आज सुबह 3.30 बजे के आस- पास से कम समय में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक, सड़कें नदी-नालों की तरह नजर आ रहे हैं। यहां तक कि सड़क पर कारें भी बहती नजर आईं हैं। वहीं, मुंबई के चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 4 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में बुरी तरह से सड़क और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों पर बारिश का भारी असर पड़ा है। कई इलाको में बारिश का पानी भर गया है।

आईएमडी ने 24 घंटे की चेतावनी में भारी से भारी बारिश मुंबई के कुछ इलाकों में होने का रेड अलर्ट जारी किया था बिजली, गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया था । बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई में आज बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। गांधी मार्केट में भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है।

jagran

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें बीएमसी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य चल रहा है।

Related Articles

Back to top button