ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

प्रियंका वाड्रा ने खोला गठबंधन का ऑफर: बोलीं-BJP को हराना हमारा लक्ष्य, किसी से भी कर लेंगे गठजोड़

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा इन दिनों लखनऊ के दौरे पर हैं। लखनऊ दौरे पर तीसरे दिन रविवार को उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक में साफ कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को हराना है। कांग्रेस अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी, किसी से भी राजनीतिक गठजोड़ भी करेगी।

प्रियंका वाड्रा शुक्रवार से लखनऊ में हैं, वह शनिवार को लखीमपुर भी गई और वहां से वापसी के बाद फिर से लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में बैठक में जुट गईं। रविवार को भी प्रियंका वाड्रा पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर गई और फिर पार्टी मुख्यालय में आकर बैठक प्रारंभ की।

उन्होंने बैठक में कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 के शुरुआती महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग अपने लक्ष्य में लग जाएं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराने के लिए हम तो किसी भी किस्म के राजनीतिक गठजोड़ के लिए तैयार हैं। राजनीतिक दलों से गठजोड़ का विकल्प खुला है। उन्होंने कहा कि उप्र में कांग्रेस संगठन को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य है ताकि मैं रहूं या मूव कर जाऊं तो भी मजबूत संगठन की बदौलत पार्टी आगे बढ़ती रहे।

प्रियंका वाड्रा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कांग्रेस कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना है क्योंकि पार्टी के पास अभी बूथ स्तर तक के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का अभाव था। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर तक पार्टी का संगठन खड़ा हो चुका है। अगले एक से डेढ़ महीने में ग्राम पंचायत स्तर तक भी संगठन को पहुंचाने की कोशिश है। उत्तर प्रदेश की राजधानी के प्रवास के तीसरे दिन प्रियंका वाड्रा लखनऊ के कैंट क्षेत्र में पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर गईं। वहां से वापसी के बाद उन्होंने पार्टी के मुख्यालय में बैठक शुरू कर दी। ï

Related Articles

Back to top button