ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
देश

कावड़ यात्रा रद करने पर यूपी-अत्तराखंड से VHP की अपील, कोविड प्रोटोकॉल के साथ दें अनुमति

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण 25 जुलाई से शुरू होने वाली कावड़ यात्रा को उत्तराखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार ने भी रद कर दिया है। इसपर विश्व हिंदू परिषद ने दोनों राज्य सरकारों से कांवड़ यात्रा रद्द करने पर पुनर्विचार करने की अपील की है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने यूपी और उत्तराखंड सरकार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और धार्मिक तीर्थयात्रा को कोरोना वायरस प्रतिबंधों के साथ अनुमति देने का आग्रह किया है।

जैन ने कहा, ‘कांवर यात्रा हिंदुओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है जो देश को एकता में बांधती है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए, लेकिन यात्रा पर प्रतिबंध लगाना सही नहीं है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों से मेरी अपील है कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और यात्रा की अनुमति दें। उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका को अपने फैसले में चयनात्मक नहीं होना चाहिए। लोगों की धार्मिक आस्था को दबाने के बजाय, राज्य सरकारों और सुप्रीम कोर्ट को भविष्य में स्थिति को नियंत्रित करने के तरीके खोजने चाहिए।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सचिव ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में, कुछ प्रतिबंधों के साथ जगन्नाथ यात्रा की भी अनुमति दी गई थी, जबकि बकरीद से पहले, केरल सरकार ने राज्य में लॉकडाउन से तीन दिन की रियायत की घोषणा की। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या सावधानियों का पालन करते हुए जगन्नाथ यात्रा नहीं हुई? क्या केरल सरकार ने बकरीद को कुछ ढील के साथ अनुमति देने का फैसला नहीं किया?

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कांवड़ संघों (संगठनों) के साथ बातचीत करने के बाद शनिवार को यात्रा बंद करने का फैसला किया। उत्तर प्रदेश सरकार के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और डीजीपी मुकुल गोयल ने कांवड़ संघों से चर्चा की। इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार को यात्रा रद करने का फैसला किया था।

Related Articles

Back to top button