ब्रेकिंग
Darbhanga News: दरभंगा में दूल्हा बदलने के आरोप पर हंगामा, दुल्हन ने अधेड़ से शादी से किया इनकार MP CM in Delhi Metro: दिल्ली में आम आदमी बने सीएम मोहन यादव, कारकेड छोड़ मेट्रो से किया सफर Muzaffarpur School Violence: मूक-बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल ... Delhi Crime: निर्भया कांड जैसी खौफनाक वारदात, दिल्ली पुलिस ने दबोचे यूपी के आरोपी, बिहार की बस में ह... Weather Update: भीषण गर्मी से तप रहे एमपी-राजस्थान, दिल्ली में धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी; मौसम... PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत...
देश

चोरी का आरोप लगने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों ने खाया जहर

धमतरी: धमतरी के एक गांव में चोरी की बदनामी से क्षुब्ध होकर एक ही परिवार के छह लोगों ने जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की। सभी को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती किया है। उपचार के बाद घायलों की स्थिति पहले से बेहतर है। इस मामले की जांच में पुलिस सहायता केंद्र के पुलिस अधिकारी व जवान जुटे हैं।

भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगदेही निवासी दिलीप यादव 48 वर्ष पुत्र सेवाराम, उनकी पत्नी कलिन्द्री बाई 45 वर्ष, पुत्री उर्वशी यादव 23 वर्ष, तामेश्वरी 21 वर्ष, पुत्र सुनील 18 वर्ष और राजेश यादव 16 वर्ष गांव में चोरी की बदनामी से क्षुब्ध होकर 19 जुलाई की रात आत्महत्या करने सभी ने एक साथ जहर सेवन कर लिया।

घटना की जानकारी पड़ोसियों और ग्रामीणों को होने पर सभी को आनन-फानन में गंभीर हालत पर उपचार के लिए एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। यहां उपचार के बाद फिलहाल परिवार के सभी सदस्यों की हालत ठीक है। जिला अस्पताल में भर्ती सुनील यादव ने बताया कि 18 जुलाई को चोरी के आरोप में उनके पिता दिलीप यादव को पुलिस ने भखारा थाना ले गए।

पूछताछ के बाद शाम को छोड़ा। इधर 19 जुलाई की सुबह से सरपंच व गांव के पंचायत पदाधिकारी चोरी के संबंध में पूछताछ करने के लिए उनके घर पहुंच गए। चोरी किए हुए पायल व 500 रुपये को वापस करने की बात करने लगे। ऐसे में पूरे गांव में चोरी की बदनामी से क्षुब्ध होकर सभी ने एक साथ आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन किए हैं। जबकि उनके पिता दिलीप यादव व परिवार के कोई भी सदस्य किसी तरह की कोई चोरी नहीं किए हैं। बेवजह उन पर चोरी का लांछन लगाकर बदनाम किया जा रहा है, यह किसी प्रताड़ना से कम नहीं है।

मामले के संबंध में भखारा थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत जुगदेही में नेमचंद साहू के यहां चोरी की घटना हुई है। इस मामले में 19 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज हुआ है। दिलीप यादव व परिवार के किसी भी सदस्य को भखारा पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना नहीं लाए हैं। परिवार द्वारा बेवजह आरोप लगाया जा रहा है। जबकि गांव में चर्चा है कि दिलीप यादव ने उनके घर में चोरी की है।

यहां तक की नेमचंद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराने के समय दिलीप यादव के ऊपर चोरी की आशंका व्यक्त की है इसलिए 20 जुलाई को पुलिस उनसे पूछताछ के लिए गांव गई हुई है, लेकिन घटना के बाद फिलहाल पूछताछ नहीं की गई है। एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर का कहना है कि गांव में चोरी के संबंध में बैठक होने की जानकारी हुई है। इससे क्षुब्ध होकर परिवार के सदस्यों ने जहर सेवन किया है।

Related Articles

Back to top button