ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
देश

देशभक्ति संग जनसेवा की मिसाल बन रही छत्तीसगढ़ पुलिस की टाइगर वाहन सेवा

रायपुर/सांकरा निको: इन दिनों छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल 112 और टाइगर वाहन सेवा न सिर्फ अपराधियों को पकड़ने में बल्कि देशभक्ति संग जनसेवा के क्षेत्र में भी नित नई मिसाल कायम कर रही है। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला की सूचना मिलते ही तत्काल अस्पताल पहुंचाने लेकर निकली धरसीवां पुलिस की टाइगर वन वाहन सेवा में महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया।

जानकारी के मुताबिक सांकरा निको बाजार क्षेत्र निवासी एक तीस वर्षीय गर्भवती महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी स्‍वजनों ने संजीवनी वाहन डायल 108 व जननी के एक्सप्रेस 102 में सूचना दी उक्त इमरजेंसी वाहन कहीं अन्य स्थानों पर इमरजेंसी सेवा में व्यस्त थी। धरसीवां पुलिस के टाइगर वन को सूचना मिली सूचना मिलते ही टाइगर वन के कर्मी कपिल चंद्रवंशी, अशोक बंजारे तत्काल सांकरा पहुंचे ओर प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती को पीछे बिठाया मितानिन भी तब तक पहुंच गई और टाइगर वाहन गर्भवती को लेकर सांकरा से रवाना हुआ, लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ने से मितानिन समझ गई और चलते वाहन में ही उन्होंने किसी तरह मात्र दो लोगो के बैठने की सीट पर ही गर्भवती की डिलीवरी की। महिला ने स्वस्थ्य बालक को जन्म दिया जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य इस तरह चलती टाइगर वन में बालक की किलकारियां गूंज उठी ।

अस्पताल ले जाकर किया भर्ती

धरसीवां पुलिस के चलते टाइगर वाहन में टाइगर की तरह ही स्वस्थ्य बालक के जन्म के उपरांत टाइगर वाहन सीधे धरसीवां सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पहुचा जहां महिला और उसके बच्चे को एडमिट किया गया।

Related Articles

Back to top button