ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

मुंबई के King’s Circle Railway Bridge के नीचे फंसा ट्रक कंटेनर, दूर तक लगा लंबा जाम

मुंबई। मुंबई के किंग्स सर्कल में वीरवार सुबह एक कंटेनर ट्रक रेलवे पुल के नीचे फंस गया, जिससे  ट्रैफिक जाम हो गया है। गौरतलब है कि ये घटना पीक आवर्स की है जब सड़कों पर भारी ट्रैफिक होता है। घटना के बाद ही वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस जाम को रोकने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर रही है। ट्रक को पुल के नीचे से निकालने की कोशिश की जा रही है।

jagran

बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह की घटना यहां हो चुकी है। किंग्स सर्कल के गांधी मार्केट में इससे पहले भी एक कंटेनर ट्रक पुल के नीचे फंस गया था जिससे वहां ट्रैफिक जाम हो गया था। ये घटना सुबह करीब पांच बजे की थी जब वाहन चेंबूर से दादर जा रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने हालांकि ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया था। पांच घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को पुल के नीचे से निकाला गया था। इस घटना के बाद माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया था कि पुलिस ने कंटेनर के चालक को दिन के समय पुल के नीचे सड़क का उपयोग करने के लिए हिरासत में ले लिया था हालांकि बड़े वाहनों को वहां से निकलने की अनुमति नहीं है। इस घटना के बाद ट्रैफिक विभाग और रेलवे ने गांधी मार्केट में पुल के पास हाइट बैरियर लगाने का फैसला किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया ट्रैफिक को सेकेंड लेन पर डायवर्ट कर दिया गया था । दिन के समय, ट्रकों जैसे बड़े वाहनों की अनुमति नहीं है, क्योंकि पुल ऊंचाई में छोटा है। हालांकि, ट्रक चालक को इसके बारे में पता नहीं था। इससे पहले भी किंग्स सर्कल ब्रिज के नीचे गैन्ट्री में एक मल्टी-एक्सल वाहन फंस गया था, जिससे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर फ्लाईओवर के पास यातायात ठप हो गया था।

Related Articles

Back to top button