ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

बारिश के चलते ट्रैक में गिरी मिट्टी, मेल रद और भी ट्रेनें प्रभावित

बिलासपुर: मुंबई में बारिश का असर पर अब ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने लगा है। कसारा- कल्याण सेक्शन के बीच बारिश के चलते ट्रैक के किनारे की मिट्टी धसकी गई और बहकर ट्रैक में आ गई। इसके चलते ट्रैक जाम हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर रेल यातायात बंद कर दिया गया। इसके चलते कुछ ट्रेन रद कर दी गई है। वहीं अन्य ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

मुंबई रेल मंडल से बिलासपुर रेल मंडल से भी सूचना भेजी गई है। इसके तहत गुरुवार को सीएसएमटी से चलने वाली 02809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल स्पेशल को रद कर दी गई है। यह ट्रेन बिलासपुर भी नहीं पहुंचेगी। इसी तरह सीएसएमटी से चलने वाली 02259 सीएसएमटी – हावड़ा स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग ठाणे – वसईरोड़ – नंदुरबार – जलगांव – भुसावल होकर चलेगी। 02865 एलटीटी – पुरी स्पेशल, 01051 एलटीटी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन व सीएसएमटी से चलने वाली 02809 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल भी इसी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। भुसावल के बाद ट्रेनें निर्धारित मार्ग से चलेंगी।

इसके चलते यात्रियों को परेशानी होगी। खासकर उन यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होगी, जिन स्टेशनों में ट्रेन नहीं पहुंचेगी। अचानक मेल रद होने के कारण यात्री भी परेशान होंगे। क्योंकि कई यात्री ऐसे हैं, जिन्होंने महीनों पहले रिजर्वेशन कराया गया था। जाहिर है कि जरुरी काम है, तभी यात्रा करनी पड़ रही है। कोरोना संक्रमण के कारण यात्री सफर करने से परहेज कर रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद जोनल स्टेशन समेत मेल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जिन- जिन स्टेशनों में ठहरती है वहां उद्घोषणा के जरिए सूचना दी जा रही है। ट्रेन डिसप्ले बोर्ड को अपडेट कर ट्रेन रद होने की जानकारी दी जा रही है। ताकि यात्रियों को बेवजह की परेशानी न हो।

Related Articles

Back to top button