ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
देश

भारी बारिश और बाढ़ से कई जगहों पर खराब हुए हालात, देश में कई जगहों पर पूरे सप्‍ताह होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली। स्‍काईमेट ने देश के कई हिस्‍सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने कई जगहोंं पर इस पूरे सप्‍ताह मध्‍यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। कई जगहों पर नदियों का जलस्‍तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। तटीय इलाकों में कोस्‍टगार्ड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को राहतकार्य के लिए लगाया गया है। इसके अलावा नौसेना को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। कई जगहों पर इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

आज यहां है बारिश की संभावना 

– मध्य महाराष्ट्र के विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और राजस्‍थान के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकोंं में बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, हिमाचल प्रदेश, असम और उत्तर प्रदेश, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में मध्‍यम से तेज बारिश हो सकती है।

– मौसम एजेंसी का कहना है कि बंगाल की खाड़ी पर लगातार दो निम्न दबाव के क्षेत्र बनने की वजह से नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र और बिहार के उत्तरी जिलों में तेज बारिश हो सकती है। स्‍काईमेट के मुताबिक 23-29 जुलाई तक ये सिलसिला बरकरार रहने की उम्‍मीद है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

– बिहार के कई जिलों में 26-29 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है।

– पूर्वी और मध्‍य हिस्‍सों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कई जगहों पर अलर्ट जारी किया गया है।

बाढ़ और भूस्‍खलन  

– बुधवार भारी बारिश के बाद कोंकण के कई इलाकों में पानी भर गया।

– चिपलूण शहर पूरी तरह से जलमग्‍न हो गया है। यहां पर फंसे करीब पांच हजार लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और कोस्टगार्ड की भी मदद ली जा रही है।

– नौसेना को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

– भारी बारिश के बाद पंचगंगा और वशिष्‍ठी नदी खतरे के निशान से ऊपर चल रही है।

– महाबलेश्‍वर में करीब 480 एमएल बारिश रिकॉर्ड की गई है।

– मुंबई-गोवा हाईवे पर पानी भरने के बाद इस पर जाम लग गया है।

 भारी बारिश और बाढ़ की वजह से रत्नागिरी में रेल सेवा रोक दी गई है। इसकी वजह यात्रियों को काफी परेशानी हो गई है।

– महाराष्‍ट्र के कल्याण, पालघर और नासिक में भूस्‍खलन के बाद कुछ लोगों की जान भी गई है।

Related Articles

Back to top button