ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

मोदी सरकार ने कोरोना टीकाकरण पर खर्च किए 9725 करोड़, अगस्त-दिसंबर के बीच उपलब्ध होगी 135 करोड़ वैक्सीन डोज

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण पर अब तक कुल 9725 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इसकी जानकारी शुक्रवार को लोकसभा में स्वास्थ्य़ राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने दी। उन्होंने बताया कि देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पर अब तक कुल 9725.15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसमें टीकों की खरीद और टीकाकरण के लिए परिचालन लागत शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि देश में टीकाकरण तेजी से चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अगस्त 2021 से दिसंबर 2021 के बीच कोरोना वैक्सीन की कुल 135 करोड़ डोज उपलब्ध होने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य़ राज्यमंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने लोकसभा में बताया कि घरेलू वैक्सीन विनिर्माताओं के साथ खरीद करार करने में कोई देरी नहीं हुई है। निर्माताओं को उनके साथ दिए गए आपूर्ति आदेशों के लिए अग्रिम भुगतान भी किया गया है।

फाइजर वैक्सीन के लिए बातचीत चल रही- स्वास्थ्य मंत्री

इससे पहले लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कोरोना वैक्सीन को लेकर टिप्पणी की। लोकसभा में बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार का एक विशेषज्ञ समूह अभी भी फाइजर के साथ कोरोना वैक्सीन आपूर्ति पर बातचीत कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कई बार टीकाकरण कार्यक्रम का राजनीतिकरण न करने की बात कह चुके हैं। हमारा उद्देश्य देश के प्रत्येक 18 साल से ऊपर के नागरिक का टीकाकरण करना है। यह राजनीति करने का समय नहीं है।

देश में 42 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगी

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वैक्सीन की अब तक कुल 42,34,17,030 डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें से बीते 24 घंटे में 54,76,423 लोगों को वैक्सीन डोज दिए गए हैं।

भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 35,342 मामले दर्ज किए गए, जबकि इस दौरान 483 लोगों की मौत हो गई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या इस वक्त 4,05,513 है और अब तक कुल 4,19,470 मौतें हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button