ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

सुरक्षा बल के जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली मारे गए

सुकमा: नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए सुकमा जिले में जवानों के द्वारा आक्रामक रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार सुबह चिंतागुफा थानाक्षेत्र के पदमगुड़ा में कार्रवाई के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की सुबह से मुठभेड़ चल रही है, जो अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से चल रही गोलीबारी में दो नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई और नक्सलियों के घायल होने की खबर है। खबर की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की।

जानकारी के मुताबिक चिंतागुफा थाने व आस-पास के कैंपों से जिला बल के नेतृत्व में सीआरपीएफ 150 व 131 बटालियन, डीआरजी व एसटीएफ के करीब 200 जवान पदमगुडा की तरफ रात में रवाना हुए थे। सुबह गांव के पास जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया।

इधर, जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार सुबह नौ बजे तक मुठभेड़ जारी थी, जिसमें दो नक्सली मारे जाने की खबर है। जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। खबर की पुष्टि करते हुए एसपी सुनील शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ चल रही है। सर्चिंग करने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने नक्सली मारे गए हैं और कितने घायल हैं

इलाके से नक्सली प्रभाव को खत्म करने के लिए सुरक्षाबल के जवान लगातार सर्चिंग और कॉम्बिंग करते रहते हैं। बीते दिनों में कई नामी नक्सलियों को मार गिराया गया है और पुलिस की लोन वर्राटू योजना से भी कई नक्सलियों ने हथियार छोड़ दिया है। इसके अलावा पुलिस-प्रशासन की मदद से नक्सलियों के खिलाफ स्थानीय लोगों को शिक्षित और जागरूक भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button