ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव को निगम ने किया नमन

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा रविवार को राजधानी शहर रायपुर के काली माता मंदिर आकाशवाणी के समीप शहीद कौशल यादव चौक पर शहीद कौशल यादव का उनके शहादत दिवस पर नमन करने संक्षिप्त आयोजन रखा गया। आयोजन में पहुंचकर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने शहीद कौशल यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें शहादत दिवस पर नगर निगम संस्कृति विभाग की ओर से आदरांजलि दी।

निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष तिवारी ने शहीद कौशल यादव को शहादत दिवस पर नमन करते हुए कहा कि शहीद कौशल यादव न सिर्फ रायपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य के बल्कि सम्पूर्ण देश के गौरव पुरुष हैँ। उन्होंने कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना जीवन राष्ट्र के लिए अर्पण कर दिया। शहीद कौशल यादव का पुण्य स्मरण सदैव ससम्मान किया जाता रहेगा।

सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को देश के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर करने की राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा शक्ति प्रदान करता रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं,महिलाओं, यादव समाज के पदाधिकारियों ने राजधानी के आकाशवाणी काली माता मन्दिर के समीप शहीद कौशल यादव चौक पहुंचकर देश के गौरव पुरुष शहीद कौशल यादव को उनके शहादत दिवस पर नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

बताते चलें कि इस कार्यक्रम के दौरान कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। सभी लोगों ने मास्क पहने हुए थे और बारी-बारी से श्रद्धासुमन शहीद कौशल यादव की तस्वीर पर जाकर अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button