ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मनोरंजन

सेलिना जेटली के पास भी आया था ‘HotShots’ का ऑफर! अब खुद अभिनेत्री ने बताई ये सच्चाई

बिजनसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके बारे में लगातार नई-नई बातों सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस सागरिका शोना ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि ‘HotShots’ ऐप के लिए कई नामी एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया था। सेलिना जेटली भी इनमें से एक थीं। अब इस मामले पर सेलिना जेटली के स्पोकपर्सन ने कहा है कि सेलिना को अप्रोच जरूर किया गया था, लेकिन राज कुन्द्रा के ‘HotShots’ ऐप के लिए नहीं, बल्कि शिल्पा शेट्टी के ऐप JL Streams के लिए

Etimes की खबर के अनुसार सेलिना के स्पोकपर्सन ने बताया कि सेलिना और शिल्पा आपस में काफी अच्छी दोस्त हैं। इसलिए उन्हें JL Streams ऐप के लिए अप्रोच किया गया था। हालांकि सेलिना यह एप भी जॉइन नहीं कर पाई थीं। सेलिना के अलावा भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को इस एप का ऑफर मिला था। राज कुंद्रा का इस एप से कोई लेना देना नहीं है।

प्रोफेशनल के लिए डीसेंट एप है JL Streams

सेलिना जेटली के स्पोक्सपर्सन ने आगे यह भी बताया कि सेलिना को शिल्पा शेट्टीके ऐप JL Streams के लिए अप्रोच किया गया था। यह प्रोफेशनल्स के लिए एक डीसेंट ऐप है। शिल्पा और सेलिना अच्छी दोस्त हैं इसलिए उन्हें इस एप का इन्वाइट दिया गया था। हालांकि कमिटमेंट्स के चलते सेलिना इस ऐप को भी जॉइन नहीं कर पाई थीं। स्पोकपर्सन ने यह साफ किया कि सेलिना को हॉटशॉट्स के लिए अप्रोच नहीं किया गया था और उन्हें पता भी नहीं है कि इस ऐप में क्या है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं राज

न्यायलय ने राज कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन पर अश्लील फिल्मों के निर्माण और मोबाइल ऐप के जरिए इनके प्रसार का आरोप है। मुंबई पुलिस ने मामले से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए 21 दिन का समय मांगा था और राज कुंद्रा को तब तक पूछताछ के लिए अपने पास रखने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने मुंबई पुलिस की यह मांग खारिज कर दी थी। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button