ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

रायपुर में ओपन शतरंज प्रतियोगिता में आदित्य बने विजेता

रायपुर: माइंड जिम चेस एकेडमी द्वारा श्री हरीश लाल जी की स्मृति एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एकेडमी के संचालक रवि कुमार ने बताया की स्पर्धा में कुल 38 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। स्पर्धा की खास बात ये रही कि इसे दो भाग में आयोजित किया गया। पहले भाग में खिलाड़ियों ने आनलाइन स्पर्धा खेली। इसमे प्रदर्शन के आधार पर 12 खिलाड़ियों को आफलाइन स्पर्धा के लिए चुना गया। जिसके परिणाम स्वरूप दूसरे भाग में पांच चक्रों में 12 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले खेले गए।खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय में प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

जिसमें प्रथम आदित्य कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। आदित्य ने 4.5 अंक अर्जित किए। विजेता ट्राफी के साथ नकद राशि से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान पर मयंक देवांगन और तीसरे स्थान पर तनीषा ड्रोलिया और चौथे स्थान पर शिवेश शर्मा रहे 3.7 ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के मुख्य आर्बिटर रोहित यादव थे। यह प्रतियोगिता हर साल श्री हरीश लाल जी के नाम पर आयोजित की जाती है। इसमें अलग – अलग आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेते हैं। प्रतियोगिता में उनके प्राप्‍त किए गए अंकों के आधार विजेता, उप विजेता घोषित किए जाते हैं।

समापन अवसर पर श्री हरीश लाल जी की शतरंज के लिए दिए गए योगदान के कारण उनके परिवार को एक स्मृति चिन्ह भेंट की गई, साथ में शतरंज के वरिष्ठ खिलाड़ियों जिनमें उजागर सिंह ठाकुर व राजेंद्र कुमार जैन का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर एम चंद्रशेखर, आनंद अवधिया, रवि कुमार, शरद उके और सीनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button