ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की, राहुल भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार शाम को 10 जनपथ पर मुलाकात की। इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनावों के विपक्षी एकता के स्‍वरूप पर दोनों विपक्ष के प्रमुख नेत्री बातचीत की। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कमल नाथ और आनंद शर्मा ने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में पेगासास समेत मूल्य वृद्धि, वैक्सीन व जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सोनिया जी ने मुझे चाय पर आमंत्रित किया था। राहुल जी भी वहां थे। हमने सामान्य रूप से राजनीतिक स्थिति, पेगासस जासूसी मामले और देश में कोरोना ​​स्थिति पर चर्चा की। साथ ही विपक्ष की एकता पर भी चर्चा की। यह बहुत अच्छी मुलाकात थी। मुझे लगता है कि भविष्य में सकारात्मक परिणाम सामने आने चाहिए।

पश्चिम बंगाल की सीएम और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी से जब पूछा गया कि क्या वह विपक्ष का नेतृत्व करेंगी? तो उन्‍होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए सबका साथ आना जरूरी है…अकेला, मैं कुछ भी नहीं- सबको मिलकर काम करना होगा। मैं नेता नहीं हूं, मैं एक कैडर हूं। मैं सड़क की शख्‍स हूं।

इससे पहले ममता बनर्जी ने बुधवार सुबह पार्टी सांसदों के साथ बैठक की। ममता की अध्यक्षता में तृणमूल संसदीय दल की यह बैठक दोपहर एक बजे से राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक सुखेंदु शेखर राय के आवास पर हुई।

गौरतलब है कि हाल में तृणमूल संसदीय दल का अध्यक्ष चुने जाने के बाद ममता की पार्टी सांसदों के साथ यह पहली बैठक थी। तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों को पेगासास समेत अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार को संसद से लेकर सड़क तक घेरने व अन्य पहलुओं के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आज शाम को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगी।

Related Articles

Back to top button