ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
देश

टीकाकरण के लिए बुजुर्गों को हाथों में उठाकर केंद्र ले गए ग्रामीण

कुंडा। विकासखंड पंडरिया अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दामापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पटुवा के आश्रित ग्राम जैतपुरी में कोविड टीकाकरण को लेकर ग्रामवासियों ने अच्छी खासी रुचि दिखाई। सुबह नौ बजे से लेकर प्रारंभ हुए टीकाकरण कुल 80 डोज में से 60 डोज का कोविशिल्ड टीकाकरण ग्रामवासियों ने कराया। बुजुर्गों को हाथों में उठाकर लाए

प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत पंडरिया के सभापति एवं जनपद सदस्य जोगी कांग्रेस से अश्वनी यदु के निवास ग्राम जैतपुरी में उन्होंने घर-घर जाकर टीकाकरण को लेकर लोगों में जन जागरण और संदेश फैलाया। इस कार्य में यदु सुबह से ही सक्रियता पूर्वक गांव से टीकाकरण कराने वाले माताओं बहनों को कंधे से व गाड़ी में लाते ले जाते रहे सभापति अश्वनी यदु के अनुसार उन्होंने अपने गांव में कोविड-19 के लिए सत प्रतिशत वैक्सीनेशन हेतु संकल्पित है। इसी के फलस्वरूप वह माताओं बहनों को एवं जो स्वयं से नहीं चल पा रहे हैं , उन्हें कंधे देकर टीकाकरण हेतु केंद्र तक पहुंचाया। दामापुर क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे पंडरिया से लेकर जिला कबीरधाम में जनसेवा के नाम से मशहूर जनपद सभापति अश्वनी यदु सेवा कार्य में सुबह से लेकर शाम तक नजर आए। वह गांव में बुजुर्गों को कंधा देकर लाते ले जाते हुए नजर आए कोरोना वैक्सीनेशन में ड्यूटी में तैनात श्रीमती अंजूला मीरे, आर एच ओ एफ, बसंत धृतलहरे सहायक शिक्षक एलबी, सुकलाल जांगड़े सहायक शिक्षक एलबी, मन्नूलाल चंद्रसेन शिक्षक एलबी, राधेश्याम चंद्राकर शिक्षक एलबी, श्रीमती तितरी रात्रे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैतपुरी, उपस्थित रहे। कुल प्रथम 35 एवं द्वितीय 25 व्यक्तियों के साथ ही कुल मिलाकर के टीकाकरण केंद्र में 60 ग्रामवासियों ने टीका लगवाकर जन जागरूकता का परिचय दिया।

Related Articles

Back to top button