ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
खेल

राहुल द्रविड़ का दावा- श्रीलंका के खिलाफ अपने प्रदर्शन को देखकर ज्यादा निराश होगा ये खिलाड़ी

कोलंबो। श्रीलंका दौरे के लिए भारत के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किए गए पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने दौरे को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राहुल द्रविड़ ने कहा है कि विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन सफेद गेंद की सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ किए गए अपने प्रदर्शन से निराश होंगे। एक वनडे में मैच डेब्यू करते हुए सैमसन 46 रन बनाने में सफल रहे, जबकि तीन टी20 मैचों में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 34 रन ही बनाए।

वानिंदु हसरंगा के चार विकेट और धनंजय डिसिल्वा की नाबाद 23 रनों की पारी ने श्रीलंका को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में भारत के खिलाफ सात विकेट से जीत दिला दी और इसी के साथ श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज जीत ली। सीरीज के तीनों मैचों में वे स्पिनरों का शिकार बने। सीरीज के बाद राहुल द्रविड़ ने भी संजू सैमसन को लेकर अपने विचार रखे और वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा है कि वे खुद अपने प्रदर्शन से निराश रहे होंगे।

द्रविड़ ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि संजू सैमसन के लिए भी बल्लेबाजी करने के लिए सबसे आसान परिस्थितियां नहीं थीं। जाहिर है, एक वनडे मैच में उन्हें मौका मिला, उन्हें अच्छी शुरुआत मिली और उन्होंने 46 रन बनाए, लेकिन टी20 मैच में, शायद, पहले एक मैच अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन आखिरी दो टी20 इंटरनेशनल मैच में विकेट चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन हां, मुझे लगता है कि वह इस सीरीज को पीछे मुड़कर देखेंगे और थोड़ा निराश होंगे। यह कहने के बाद कि केवल संजू ही नहीं, हमें इन प्रतिभाशाली बच्चों के साथ धैर्य रखने की जरूरत है।”

भारतीय पारी श्रीलंकाई स्पिनर वनिंदु हसरंगा के सामने चारों खाने चित हो गई, क्योंकि उन्होंने चार विकेट चटकाए। इसी का नतीजा था कि भारत 81/8 का स्कोर ही बना पाया। राहुल द्रविड़ ने मैच को लेकर कहा, “आज, ईमानदारी से कहूं तो, हमने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और वनिंदु हसरंगा असाधारण थे, वह पूरी सीरीज में असाधारण रहे हैं, हमने अभी बहुत सारे विकेट गंवाए हैं और 81 कभी भी काफी अच्छा स्कोर नहीं था।”

हालांकि, राहुल द्रविड़ का मानना है, “कभी-कभी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने तरीके से लड़ने और इसे 130-140 तक बनाने की आवश्यकता होती है। मुझे लगता है कि हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए यह बहुत अच्छी सीख रही है।” वहीं, कोरोना को लेकर उन्होंने कहा, “शुरुआत में ही श्रीलंका के खिलाड़ी कोविड 19 पॉजिटिव निकले थे तो सीरीज स्थगित कर दी गई। हम 45 दिन में महज 6 मैच ही खेल पाएं हैं, क्योंकि बायो-बबल काफी चुनौतीपूर्ण है।”

Related Articles

Back to top button