ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

राहुल ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना, कहा- आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका गुरूर

किसान आंदोनल, महंगाई, कोरोना वायरस, पेगासस जासूसी जैसे कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंशी प्रेमचंद की एक पंक्ति शेयर कर देश के प्रधानमंत्री को नरेंद्र मोदी पर हमला किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन उसका गुरूर है।  राहुल गांधी के इस ट्वीट से पता चलता है कि वह पेगासस मामले पर केंद्र सरकार के रवैये और टिप्पणी को लेकर पीएम मोदी को अपने निशाने पर ले र रहे हैं।

राहुल ने महंगाई के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा
इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया था कि यह महंगाई मोदी सरकार की ‘अंधाधुंध कर वसूली’ है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सब सामान महंगा होता जा रहा है- उपभोक्ता परेशान हैं। लेकिन क्या इसका थोड़ा भी फ़ायदा छोटे उत्पादक, दुकानदार या किसान को हो रहा है? नहीं!” कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘ये महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली है।”

Related Articles

Back to top button