ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...
देश

भीगी-भीगी सड़कों में सावन की फुहारें

बिलासपुर। सावन के पहले सप्ताह के अंतिम दिन रिमझिम बारिश ने सड़कों को भीगा दिया। आसमान में काले घने बादलों को देख ऐसा लगा मानों बदरा जमकर बरसेंगे। शाम तक केवल रिमझिम फुहारें ही चली। जिसके कारण वातावरण खुशनुमा हो गया। ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी सुहावना बना दिया।

लालपुर स्थित मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बिहार और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ चक्रीय चक्रवाती घेरा 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा की ओर अगले दो दिन तक आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून द्रोणिका गंगानगर, हरियाणा, फिरोजाबाद, बांदा, दक्षिण-पश्चिम बिहार, दीघा और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। संभाग में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। फिलहाल जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के भीतर है। वहीं पेंड्रारोड की स्थिति भी लगभग एक समान है।

अगस्त के पहले सप्ताह में मानसून

अगस्त के पहले सप्ताह में भी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है। एक से तीन अगस्त के संभाग के अनेक स्थानों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं चार से छह के बीच कम बारिश हो सकती है। चक्रवात के असर से तापमान में उतार चढ़ाव भी जारी रहेगा। सावन के महीनें में अभी बारिश को लेकर सिस्टम बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button