ब्रेकिंग
Himachal Tourism: मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप, राहत के लिए रोजाना 20 हजार पर्यटक पहुंच रह... Bhagalpur News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की समीक्षा के बाद फैसला; विक्रमशिला सेतु से सिर्फ हल्के वाह... West Bengal Politics: विधायक हुमायूं कबीर का बड़ा दावा- TMC के 20 सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बगावत... Monsoon Update 2026: देश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, केरल पहुंचे बदरा; दिल्ली-NCR में भारी बारिश ... Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड के वो 10 'रियल हीरोज', जिन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए दां... Shivnandanpur Election Result: नवगठित नगर पंचायत शिवनंदनपुर में खिला कमल, BJP के रितेश जायसवाल बने प... Khairagarh Land Dispute: खैरागढ़ का ऐतिहासिक एडवर्ड पार्क विवाद; 40 करोड़ की सरकारी जमीन पर निजी माल... Balrampur Bulldozer Action: बलरामपुर के गाजर गांव में वन भूमि पर चला बुलडोजर, 31 अवैध निर्माण जमींदो... Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा...
देश

भारत बना 15 सदस्‍य वाली संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का अध्‍यक्ष तो पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची, जानें- क्‍या कहा

नई दिल्‍ली। भारत आज दुनिया की सबसे ताकतवर माने जाने वाली 15 सदस्‍यों वाली संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्षता प्राप्‍त कर ली है। भारत ने फ्रांस से इस दायित्‍व को हासिल किया है। इस मौके पर भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने कहा कि उनका देश भारत के साथ रणनीतिक मुद्दों पर जैसे समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और शांति सेना समेत अन्‍य मुद्दों पर साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने ये भी कहा कि फ्रांस भारत के साथ नियम आधारित बहुपक्षीय प्रणाली को कायम रखने के लिए भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। इस मौके पर भारत में मौजूद रूस के राजदूत ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है। रूसी राजदूत निकोले कुदाशेव ने कहा कि फ्रांस की तरफ से जो मुद्दे बताए गए हैं उनसे रूस भी पूरी तरह से सहमत है। उनका देश भी इन मुद्दों पर कारगर रूप से काम करने का इच्‍छुक है।

इस पर पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता जाहिद हाफिज चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान उम्‍मीद करता है कि भारत अपनी अध्‍यक्षता में निष्‍पक्ष रूप से काम करेगा। चौधरी ने ये भी कहा कि भारत सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता के संचालन को नियंत्रित करने वाले प्रासंगिक नियमों और मानदंडों का पालन करेगा। इस मौके पर पाकिस्‍तान ने एक बार फिर से जम्‍मू कश्‍मीर का भी जिक्र छेड़ा। प्रवक्‍ता ने ये भी कहा कि भारत का अध्‍यक्ष बनने का अर्थ ये भी है कि पाकिस्‍तान जम्‍मू कश्‍मीर के मुद्दे को इस मंच पर नहीं उठा सकेगा।

आपको बता दें कि 15 सदस्यीय वाली सुरक्षा परिषद में कुछ-कुछ समय के बाद इसके अस्‍थाई और स्‍थायी सदस्‍यों को इसकी अध्‍यक्षता करने का मौका मिलता है। ये मौका एल्‍फाबेट के आधार पर दिया जाता है। इस अवसर पर यूएन में भारत के राजदूत टीएस त्रिपूर्ति ने कहा कि देश के 75वें स्‍वतंत्रता दिवस से पहले इस अवसर का मिलना वास्‍तव में बेहद खास अनुभव है। उन्‍होंने ये बात एक यूएनएससी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कही एक दिन पहले कही

भारत ने अध्‍यक्ष पद का कार्यभार मिलने के साथ ही अपना काम शुरू कर दिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर भारत का काम सोमवार 2 अगस्‍त से शुरू होगा। इस पद पर भारत के आसीन होने के बाद त्रिमूर्ति एक प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे जिसमें इस माह होने वाले काम का ब्‍यौरा प्रस्‍तुत किया जाएगा। इसके अलावा वो सुरक्षा परिषद के अस्‍थाई सदस्‍यों को भी यूएन के शड्यूल के तहत होने वाले सभी कार्यों का ब्‍यौरा प्रस्‍तुत करेंगे।

आपको बता दें कि भारत 1 जनवरी 2021 को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य नियुक्‍त किया गया था। भारत को दो वर्षों के लिए इसका अस्‍थायी सदस्‍य बनाया गया है। भारत दिसंबर 2022 में एक बार फिर से इस पद पर आसीन होगा। त्रिमूर्ति का कहना है कि समुद्री सुरक्षा भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता में शामिल है। उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत चाहता है कि सुरक्षा परिषद इस मुद्दे गंभीरता दिखाएगी। वहीं शांति सेना के मुद्दे पर बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि ये भारत के दिल को हमेशा से ही छूता रहा है।

भारत लंबे समय से संयुक्‍त राष्‍ट्र की शांति सेना का सदस्‍य रहा है। इसलिए भारत की चिंता शांतिरक्षकों की सुरक्षा हिफाजत भी है। भारत चाहता है कि उनकी हिफाजत को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसके लिए उन्‍हें उत्‍तम तकनीक हासिल होनी चाहिए और शांतिरक्षकों के साथ होने वाले अपराधों पर न्‍याय मिलना चाहिए। त्रिमूर्ति ने कहा कि एक देश के तौर भारत लंबे समय से आतंकवाद को झेलता रहा है।

Related Articles

Back to top button