ब्रेकिंग
Chandigarh News Gen-Z Mayor Claim: चुनाव से पहले आप का बड़ा दावा, कहा—जीत के बाद हमारी पार्टी से बनेग... Haryana Politics News: राव इंद्रजीत सिंह ने अहीरवाल समाज से की एकजुट रहने की अपील, शहीदी दिवस पर कार... Jind Swine Flu News: जींद में स्वाइन फ्लू से सरकारी कर्मचारी की मौत, दो नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य व... Innovative Farmers Meet Ladwa: मुख्यमंत्री ने किसानों को दिए खेती के टिप्स, प्राकृतिक खेती और पराली ... Panchkula Ration Depot Meeting: मंत्री राजेश नागर का ऐलान, डिपोधारकों को अब 1 किलो के पैकेट में मिले... Delhi News Astha Kunj Park: एलएलबी छात्र ने मिटाए थे गैंगरेप के सबूत, कालकाजी मामले में नए खुलासे Kalkaji Gangrape Investigation Update: आसिफ और उसके साथियों ने मिटाए थे सबूत, पार्क की सुरक्षा व्यवस... IMD Weather Update 24 September: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों ... Bhopal Murder News: भोपाल में चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या; जहर खाने की झूठी कहानी गढ़ी,... Raipur Child Kidnapping News: गुढ़ियारी में 1 साल के बच्चे का अपहरण; कमर में बांधकर बाइक से भागा आरो...
खेल

अगस्त महीने के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर

अगस्त महीने के पहले दिन आम जनता को महंगाई का झटका लगा है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि कर दी है। देश की सबसे बड़ी पैट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव 73.50 रुपए बढ़ा दिए हैं। इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले महीने घरेलू सिलेंडर के बढ़े थे दाम
1 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल घरेलू सिलेंडर के दाम 138.50 रुपए बढ़ा है। दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपए था। जो अब 834.50 रुपए का मिल रहा है।

देश के अन्य बड़े शहरों में 14.2 किलो वाले सिलेंडर का भाव
दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर का दाम बिना बदलाव के 834.50 रुपए, कोलकाता में 861 रुपए, मुंबई में 834.50 रुपए और चेन्नई में 850.50 रुपए है।

कमर्शियल LPG का भाव
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 73.50 रुपए की वृद्धि की है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 73 रुपए बढ़कर 1623.50 रुपए हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव 72.50 बढ़कर 1623 रुपए पर पहुंच गया है। मुंबई में 19 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 1579.50 रुपए और चेन्नई में 1761 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। रसोई गैस सिलेंडर  के भाव चेक करने के लिए आपको सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की वेबसाइट पर जाना है।

हर महीने की पहली तारीख को तय होते हैं दाम
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं।

Related Articles

Back to top button