ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

मुख्यमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सबकी है: प्रमोद

बिलासपुर: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं का सीधा संबंध सहकारिता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से जुड़ा हुआ है। लिहाजा हम सबकी महती जिम्मेदारी बनती है कि उनकी योजनाओं को किसानों तक ईमानदारी के साथ पहुंचाएं। हम जितनी तेजी के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर काम करेंगे किसानों को दुगुने रफ्तार से लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अन्न्दाता किसानों को हर हाल में सुविधाएं मुहैया कराना हमारी जिम्मेदारी बनती है। इस कार्य में हम सबको को गंभीरता के साथ जुटना होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर ने शनिवार को अपैक्स बैंक मुख्यालय नया रायपुर में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के नवनियुक्त जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्षों की पहली बैठक ली।

इसमें स्कूल शिक्षा और सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा शामिल हुए। बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, रायपुर, दुर्ग, राजनादगांव व अंबिकापुर के अध्यक्ष शामिल हुए। नवनियुक्त अध्यक्षों का सम्मान के साथ ही बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में किसानों को खाद, बीज एवं कृषि ऋण नियत समय मे उपलब्ध कराने और किसानों को लाभ पहुंचाने पर चर्चा हुई।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने किसानों को हो रही परेशानी सहित विभिन्न् मुद्दों पर सहकारिता मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। नायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था पर केंद्रित योजनाओं को लागू कर रहे हैं। किसानों के हिती में बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। किसान ऋण माफी, किसानों का धान 2500 स्र्पये प्रति क्विंटल पर सरकार खरीद रही है। गोधन योजना के तहत गोबर खरीदी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार की बहुत सारी योजनाओं का सीधा संबंध सहकारी बैंक से है। इसलिए हम सबकी मुख्यमंत्री की योजनाओं को किसान और जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की महतीजिम्मेदारी है। हम जितना काम करेंगे ,जनता और किसानों को योजनाओं का लाभ भी दुगुना मिलेगा। बैठक में पंजीयक एवं सचिव हिमशिखर गुप्ता, प्रबंध संचालक कांडे, अपैक्स बैंक के सभी वरिष्ठ अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button