ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

रायपुर में आज से इंदौर, कल से गोवा और अहमदाबाद की फ्लाइट शुरू

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद अब विमानन कंपनियों ने नए-नए क्षेत्रों के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं। रविवार एक अगस्त 2021 से हवाई यात्रियों को रायपुर से इंदौर और तीन अगस्त से रायपुर से अहमदाबाद और गोवा फ्लाइट (Flight) की सौगात मिलने वाली हैं। ये दोनों ही फ्लाइटें इंडिगो एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही है। इंदौर के लिए शुरू हो रही नई फ्लाइट के आने से अब रायपुर से इंदौर के लिए दो फ्लाइटें हो जाएंगी। ट्रैवल्स कारोबारी कीर्ति व्यास ने बताया कि काफी समय से इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू करने मांग हो रही थी। उन्होंने भी विमानन कंपनियों को इन मांगों के लिए पत्र लिखा था। इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइटें शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगा।

जानकारी के अनुसार रविवार एक अगस्त से फ्लाइट क्रमांक 6ई245 सुबह 10.25 बजे रायपुर से इंदौर के लिए उड़ान भरेगी और इंदौर 11.45 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 6052 रायपुर से अहमदाबाद के लिए शाम 5.40 बजे उड़ान भरेगी और शाम 7.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। फ्लाइट क्रमांक 6ई245 रायपुर से गोवा के लिए सुबह 10.25 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.10 बजे गोवा पहुंचेगी

जयपुर,पूणे व बनारस के लिए भी मांग
रायपुर से जयपुर, पूणे व बनारस के लिए भी फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि इन क्षेत्रों के लिए फ्लाइट शुरू होने के बाद व्यापार-व्यावसाय में और प्रगति होगी। साथ ही आम उपभोक्ताओं द्वारा भी इन क्षेत्रों के लिए काफी मांग है।

Related Articles

Back to top button