ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...
खेल

महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

नई दिल्ली। जापान के टोक्यो में जारी ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टोक्यो ओलंपिक में भारत के पदक जीतने की संख्या अब एक से दो हो गई और ये जल्द ही दो से तीन में तब्दील हो सकती है। सोमवार को भारत के पास तीसरा पदक जीतने का मौका है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के रजत पदक जीतने के बाद रविवार को बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता। वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी पदक जीतने की उम्मीद जगा दी है।

भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची सेमीफाइनल में

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम के बीच टोक्यो ओलंपिक 2020 का क्वार्टर फाइनल मैच ओआइ हॉकी स्टेडियम की नोर्थ पिच पर खेला गया। मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीम की तरफ से कड़ी प्रतिद्वंदिता देखी गई और कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। हालांकि, दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने के बाद हाफ टाइम में ऑस्ट्रेलिया पर भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली। भारत की तरफ से गुरलीन कौर ने एक गोल किया।

तीसरे क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। वहीं, चौथे क्वार्टर में भी दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन चौथे क्वार्टर का मैच काफी रोमांचक हुआ। हालांकि, भारत को 1-0 से जीत मिली और टीम ओलंपिक खेलों के सेमीफाइनल में पहली बार खेलने उतरेगी। भारत ने तीन बार की ओलंपिक गोल्ड विजेता और मौजूदा समय में विश्व की नंबर दो टीम को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है।

दुती चंद नहीं कर पाईं क्वालीफाई

भारत की स्टार धाविका दुती चंद सोमवार को यहां ओलंपिक स्टेडियम ट्रैक 2 में महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं। हीट 4 में दौड़ते हुए, दुती ने सीजन की सर्वश्रेष्ठ 23.85 टाइमिंग के साथ समाप्त किया, लेकिन यह अच्छा नहीं रहा, क्योंकि वह 7वें स्थान पर रहीं और परिणामस्वरूप, वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही।

क्रिस्टीन म्बोमा ने 22.11 के समय के साथ इस हीट में शीर्ष स्थान हासिल किया, क्योंकि उन्होंने नामीबिया के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा। यूएसए की गैब्रिएल थॉमस 22.20 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। प्रत्येक हीट में पहले तीन सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं और अगले 3 सबसे तेज (सभी सात हीट संयुक्त) भी अंतिम चार में आगे बढ़ते हैं।

भारत को टोक्यो ओलंपिक में तीसरा पदक सोमवार यानी आज चक्का फेंक खिलाड़ी कमल प्रीत कौर दिला सकती हैं, क्योंकि वे सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं और आज उनका सेमीफाइनल मुकाबला होगा। सेमीफाइनल जीतने के साथ ही भारत का एक और पदक पक्का हो जाएगा। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम से भी देश को उम्मीद होगी कि वे अपना क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करें। ऐसी तमाम अपडेट्स आपको मिलती रहेंगी।

पदक के मुकाबले

एथलेटिक्स (चक्का फेंक):

खिलाड़ी : कमलप्रीत कौर, फाइनल दौर, शाम : 4:30 बजे

निशानेबाजी (50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन)

खिलाड़ी : संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह

क्वालीफिकेशन, सुबह 8:00 बजे

फाइनल, दोपहर 1:20 बजे

अन्य मुकाबले

एथलेटिक्स (200 मीटर दौड़) :

खिलाड़ी : दुती चंद, सुबह 7:24 बजे

घुड़सवारी (व्यक्तिगत जंपिंग)

खिलाड़ी : फवाद मिर्जा,

क्वालीफिकेशन, दोपहर 1:30 बजे

फाइनल, शाम 5:15 बजे

महिला हाकी (क्वार्टर फाइनल):

भारत बनाम आस्ट्रेलिया, सुबह 8:30 बजे

Related Articles

Back to top button