ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

अगले कुछ घंटों में दिल्ली समेत इन इलाकों में फिर बरसेंगे मेघा, यूपी- उत्तराखंड में भी बारिश के आसार

नई दिल्ली: पूरे देश में इस वक्त मानसूनी बारिश से कहीं मौसम सुहाना हो गया तो कहीं बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। पिछले पांच दिनों से राजधानी दिल्ली में लगातार रुक-रुक हो रही बारिश ने भले ही तापमान में गिरावट ला दी हो, लेकिन जगह-जगह जलभराव की दिक्कतों का लोगों को सामना करना पड़ा रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 2 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, ग्रेटर नोएडा, नोएडा, दादरी, मेरठ और गाजियाबाद के आसपास हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होगी।

राजस्थान-मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी

वहीं राजस्थान में भी लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते भीलवाड़ा में पानी सड़कों पर भर गया। साथ ही कई आवासीय कॉलोनियों में पानी घुस गया। आइमडी ने राजस्थान समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मानसून के झारखंड और बिहार में फिर से बढ़ने के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्से में मानसून के आगे बढ़ने के साथ पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे मानसून के पश्चिम की ओर झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इसके चलते मध्य प्रदेश-राजस्थान में आज भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में पांच अगस्त तक भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं उत्तर भारत में स्थित हरियाणा में भी बारिश के आसार बन रहे हैं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में आज बरस सकते हैं मेघा

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में पांच अगस्त और हिमाचल प्रदेश में दो से चार अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान है।

अगले चार दिनों तक यहां बरसेंगे मेघा

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर और मध्य भारत के कुछ राज्यों में अगले चार दिनों में तेज बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यहां अगले तीन दिनों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगस्त महीने में जम्मू-कश्मीर और पंजाब हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button