ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
खेल

इस इंग्लिश क्रिकेटर ने कश्मीर प्रीमियर लीग से नाम वापस लिया, कहा- भारत व पाकिस्तान मामले में नहीं पड़ना

नई दिल्ली। गुलाम कश्मीर में 6 जून से आयोजित कराए जाने वाले कश्मीर प्रीमियर लीग को लेकर बबाल मचा हुआ है। इस लीग से शुरू होने से ठीक पहले अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने इससे अपना नाम वापस ले लिया है। पनेसर ने कहा कि, वो इस समय भारत व पाकिस्तान के किसी भी मामले में नहीं पड़ना चाहते हैं।

कश्मीर प्रीमियर लीग का आयोजन पीसीबी करवा रहा है और उनके तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं कि, बीसीसीआइ इस लीग में हिस्सा नहीं लेने के लिए खिलाड़ियों पर दवाब बना रही है। वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि, वो सबकुछ नियम के हिसाब से कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने भी बीसीसीआइ पर आरोप लगाए थे कि, बोर्ड ने उन्हें धमकी दी है कि अगर वो वहां पर खेलते हैं तो उन्हें भारत में किसी भी प्रकार की क्रिकेट एक्टिविटी के लिए नहीं आने दिया जाएगा।

मोंटी पनेसर ने पहले कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलने का फैसला किया था, लेकिन अब उन्होंने ट्वीट करते हुए अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जो विवाद चल रहा है उसे देखते हुए मैंने केपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया है। मैं इन सब चीजों में नहीं पड़ना चाहता क्योंकि इसकी वजह से मैं सहज नहीं रहूंगा।

मोंटी पनेसर ने स्पोर्ट्स यारी से बात करते हुए कहा कि, मुझे ये लीग छोड़ने के लिए किसी ने भी किसी तरह का कोई दवाब नहीं बनाया। ना तो बीसीसीआइ और ना ही ईसीबी ने मुझे इससे संबंधित कोई बात कही है। पाकिस्तान में शुरू हो रही कश्मीर प्रीमियर लीग की शुरुआत 6 अगस्त से होगी और फाइनल मुकाबला 17 अगस्त को खेला जायेगा और इस नई लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं इस लीग के लेकर बीसीसीआइ ने आइसीसी से अनुरोध किया है वो वो इस लीग को मान्यता नहीं दे। ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआइ ने आइसीसी को इसके लिए लिखित रूप से अपनी नाराजगी जताई है।

Related Articles

Back to top button