ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ किन तेज गेंदबाजों के साथ पहले टेस्ट में उतरना चाहिए, आशीष नेहरा ने बताए नाम

नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम में सात तेज गेंदबाज मौजूद हैं जिसमें जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर और स्टैंडबाई गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। आशीष नेहरा ने भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर कहा है कि, अगर भारत पहले टेस्ट में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि किसे मौका देना चाहिए। आशीष नेहरा ने कहा कि, अगर जसप्रीत बुमराह, मो. शमी और इशांत शर्मा के साथ इंजरी का कोई ईशू नहीं है तो फिर इन तीन तेज गेंदबाजों को पहले टेस्ट में मौका दिया जाना चाहिए।

आशीष नेहरा ने हिन्दुस्तान टाइम्स से वर्चुअली बात करते हुए कहा कि, आपको बुमराह, शमी और इशांत के साथ शुरुआत करनी चाहिए। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी इन तीनों तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया था और उस मैच में भारत को हार मिली थी। नेहरा ने कहा कि, पहले टेस्ट मैच में बेशक ये तीनों खेलेंगे। अगर आप चौथा तेज गेंदबाज चाहते हैं तो फिर, कप्तान, कोच और टीम प्रबंधन इस आधार पर फैसला ले सकता है कि कौन अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। आप उमेश यादव के साथ जाना चाहते हैं या आप सिराज को खिलाना चाहते हैं। लेकिन अगर आप तीन तेज गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं तो आप बुमराह, शमी और इशांत के साथ शुरुआत करेंगे, जब तक कि उनमें से किसी को भी चोट न लगे

आशीष नेहरा ने मो. सिराज के बारे में कहा कि, उन्हें अपनी बारी की इंतजार करना होगा। सबको पता है कि, सिराज में एक बेहरतीन गेंदबाजी बनने की क्षमता है और वो बेहद स्किलफुल गेंदबाज हैं। आपको बता दें कि, सिराज ने अपने पहले डेब्यू टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले तीन टेस्ट मैचों में कुल 13 विकेट लिए थे और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Related Articles

Back to top button