ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

Gold Price Today: वायदा कारोबार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी लुढ़की; जानिए क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के वायदा कारोबार में मंगलवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 213 रुपये यानी 0.44 फीसद की टूट के साथ 47,873 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,086 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का भाव 155 रुपये यानी 0.32 फीसद लुढ़ककर 48,098 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 48,253 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

वहीं, पांच अगस्त, 2021 को डिलिवरी वाले सोने का भाव 195 रुपये यानी 0.41 फीसद की टूट के साथ 47,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 48,045 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने एवं चांदी की मांग में कमी देखी गई। इससे इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 478 रुपये यानी 0.70 फीसद की टूट के साथ 67,411 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पहले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 67,889 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 504 रुपये यानी 0.73 फीसद लुढ़ककर 68,246 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। सोमवार को दिसंबर, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 68,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव (Gold Price in Global Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का रेट (Gold Price) 10.50 डॉलर यानी 0.58 फीसद की टूट के साथ 1,811.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। हाजिर बाजार में सोने का दाम (Gold Rate) कॉमेक्स पर 4.76 डॉलर यानी 0.26 फीसद की गिरावट के साथ 1,808.71 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की अंतरराष्ट्रीय कीमत (Silver Price in International Market)

कॉमेक्स पर सितंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.28 डॉलर यानी 1.08 फीसद की टूट के साथ 25.30 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। इसी तरह स्पॉट मार्केट में 0.15 डॉलर यानी 0.58 फीसद की गिरावट के साथ 25.26 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button