ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

बृहस्पत पर नेताम का तंज, जिस छलनी में 36 छेद, वो क्या करेगा बात- विभेद

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा के सम्पूर्ण आदिवासी समाज को विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा अंगूठा छाप आदिवासी कहे जाने पर भाजपा जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कड़े शब्दों में निंदा की है। सांसद रामविचार नेताम ने आगे कहा है कि जिस आदिवासी समाज के रहमो-करम से विधायक जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन है, उन्हें ही लताड़ना मानसिक दिवालियापन का स्पष्ट उदाहरण प्रदर्शित करता है।
मुझे नहीं लगता कि कोई सच्चा आदिवासी उनके इस कथन से आक्रोशित न हो, खुद आदिवासी होकर सम्पूर्ण आदिवासी समाज के प्रति ऐसी दुर्भावना रखते हैं, इससे उनके दिमाग की स्थित समझ में आ रही है। वे अपने ही समाज के प्रति ऐसी भावना रखते हैं और समाज को अंगूठा छाप कहते हैं। इस बयान पर उनके खिलाफ निंदा जैसे शब्‍द भी किसी काम के नहीं, ये शब्द भी शायद कम पड़ जाएंगे। विधायक के ऐसे घिनोने कृत्य से सम्पूर्ण आदिवासी समाज को चिंतन करना होगा, ताकि कोई भी व्यक्ति आदिवासी समाज से ऊपर उठकर इस प्रकार का दुस्साहस दोबारा न कर सके।
लोकतंत्र के चौथे मजबूत स्तम्भकार पत्रकारों को भी अपनी दिमागी हालत ठीक किए जाने के विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा दिए गए नसीहत पर भी सांसद नेताम ने कड़े शब्‍दों में नाराजगी जाहिर की है। आगे कहा कि मुझे नहीं मालूम नहीं था कि मेरे द्वारा विधायक को मानहानि की चेतावनी दिए जाने के बाद से उनका मानसिक संतुलन वास्तव में और बिगड़ जाएगा। यह तो वही बात हो गई कि “जिस छलनी में 36 छेद, वो क्या करेगा बात –विभेद” ।

Related Articles

Back to top button